• 24/10/2023

बीजेपी ने सीएम को बताया रावण और घोटालों को 10 सिर, भूपेश बघेल ने कहा- गाली देना ठाकुर रमन सिंह और बीजेपी की है परंपरा

बीजेपी ने सीएम को बताया रावण और घोटालों को 10 सिर, भूपेश बघेल ने कहा- गाली देना ठाकुर रमन सिंह और बीजेपी की है परंपरा
Spread the love

छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव की तारीख नजदीक आते-आते राजनीतिक दलों के बीच जुबानी जंग भी तेज हो गई है। दशहरा के मौके पर बीजेपी ने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स (X) पर सीएम भूपेश बघेल का एक कार्टून पोस्ट किया है। जिसमें सीएम भूपेश को दशानन रावण की तरह दिखाया है और कथित घोटालों को 10 सिरों के रुप में दिखाया है। बीजेपी की इस पोस्ट पर सीएम भूपेश बघेल ने पलटवार किया है। सीएम ने एक्स (X) पर लिखा कि पिछड़ों, आदिवासियों, दलितों को गाली देना ठाकुर रमन सिंह और उनकी पार्टी की परंपरा रही है।

सीएम ने एक्स (X) पर लिखा, “जाने दीजिए! पिछड़ों, आदिवासियों, दलितों को गाली देना ठाकुर रमन सिंह और उनकी पार्टी की परंपरा रही है। पहले “छोटा आदमी”, “कुत्ता”, “बिल्ली” और न जाने क्या क्या कहा है।”

सीएम ने आगे लिखा, “आज पिछड़ों को रावण दिखाकर उनका वध करने का भाजपा द्वारा पोस्टर जारी करने के बाद आप सबकी प्रतिक्रिया मुझे लगातार मिल रही है। मैं आपसे कहना चाहूँगा कि विजयदशमी के पर्व को ख़ुशी से मनाइए। मैं आपके प्रति जवाबदेह हूँ, उनके कुकृत्यों से फर्क नहीं पड़ता।”

भूपेश बघेल ने लिखा, “मेरे लिए- कमीशनखोरी, अशिक्षा, कुपोषण, किसानों की बदहाली, नक्सलवाद ही रावण का स्वरूप हैं। हम सबको मिलकर इन पर विजय पाना है, हम धीरे-धीरे कुछ कार्यों में कामयाब हुए हैं, बचे हुए पर हम फिर से मिलकर साथ काम करेंगे। बुराई हारेगी सच जीतेगा। छत्तीसगढ़िया एक बार फिर जीतेंगे।”

बीजेपी ने इसके बाद एक वीडियो पोस्ट किया है जिसमें सीएम भूपेश बघेल की तस्वीर लगाकर रावण दहन किया गया है। इस वीडियो में सीजी पीएससी घोटाला, शराब घोटाला, कोयला घोटाला, चावल घोटाला, गोबर घोटाला का आरो लगाया है।

Related post

मुख्यमंत्री नौनिहाल छात्रवृत्ति योजना बनी श्रमिक परिवार का सहारा, बच्चों की पढ़ाई की राह हुई आसान

मुख्यमंत्री नौनिहाल छात्रवृत्ति योजना बनी श्रमिक परिवार का सहारा,…

Spread the loveरायपुर- मेहनत-मजदूरी से परिवार चलाने वाले श्रमिकों के लिए बच्चों की अच्छी शिक्षा का खर्च कई बार बड़ी चुनौती…
राफेल में लगेंगे भारतीय हथियार! फ्रांस बोला- निकालेंगे रास्ता, 114 जेट पर बातचीत जारी

राफेल में लगेंगे भारतीय हथियार! फ्रांस बोला- निकालेंगे रास्ता,…

Spread the loveनई दिल्ली- भारत और फ्रांस के बीच राफेल लड़ाकू विमानों को लेकर महत्वपूर्ण चर्चा चल रही है. भारत 114…
UP में खुली मिठाइयों पर लिखनी होगी एक्सपायरी डेट, 15 अक्टूबर से नया नियम

UP में खुली मिठाइयों पर लिखनी होगी एक्सपायरी डेट,…

Spread the loveसहारनपुर – पितृ पक्ष समाप्त होते ही त्योहारी सीजन शुरू होने जा रहा है। नवरात्र के बाद करवाचौथ, अहोई अष्टमी,…