- 26/10/2023
Breaking: कांग्रेस के बागियों को टिकट, जोगी की पार्टी ने घोषित की तीसरी लिस्ट, देखिए

छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव के लिए जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) ने प्रत्याशियों की तीसरी सूची जारी की है। जेसीसीजे ने 5 सीटों पर उम्मीदवार घोषित किए हैं। जेसीसीजे ने कांग्रेस से बगावत करके जेसीसीजे में शामिल हुए दो नेताओं को टिकट दिया है। महासमुंद से पार्टी ने नगर पालिका अध्यक्ष राशि महिलांग को और लोरमी से सागर सिंह को टिकट दिया है। सागर सिंह कांग्रेस के जिला अध्यक्ष थे। टिकट नहीं मिलने से उन्होंने पार्टी से इस्तीफा दे दिया था।