• 04/11/2023

PM मोदी ने छत्तीसगढ़ की बेटी से किया वादा निभाया, पत्र लिख कही ये बात

PM मोदी ने छत्तीसगढ़ की बेटी से किया वादा निभाया, पत्र लिख कही ये बात
Spread the love

पिछले दिनों छत्तीसगढ़ के चुनावी दौरे पर पहुंचे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कांकेर की बेटी आकांक्षा से किए वादे को निभाया और उसे धन्यवाद दिया। दरअसल कांकेर में आयोजित पीएम मोदी की चुनावी आमसभा में आकांक्षा स्केच लेकर पहुंची थी। पीएम मोदी ने बच्ची के हाथ में अपना स्केच देखकर उस पर जमकर अपना लाड़ लुटाया था। पीएम मोदी ने बच्ची से कहा था कि वो उसे पत्र लिखेंगे। अपने इसी वादे को निभाते हुए मोदी ने उसे पत्र लिखा। जिसमें उन्होंने कहा कि आप जो स्केच लेकर आई थीं वह मुझ तक पहुंच गया है, इस स्नेहपूर्ण अभिव्यक्ति के लिए धन्यवाद।

पीएम मोदी ने आगे कहा, ‘भारत की बेटियां देश का उज्जवल भविष्य हैं। आप सभी से मिलने वाला यह स्नेह और अपनापन राष्ट्र की सेवा में मेरी ताकत है। हमारी बेटियों के लिए स्वस्थ, सुरक्षित और सुविधाओं से युक्त राष्ट्र का निर्माण हमारा लक्ष्य है।”

प्रधानमंत्री ने कहा, “छत्तीसगढ़ के लोगों से मुझे हमेशा प्यार मिला है। देश की तरक्की की राह में राज्य के लोगों ने सहयोग दिया है। अगले 25 वर्ष आप जैसे युवा साथियों और देश के लिए महत्वपूर्ण है। इन सालों में हमारी युवा पीढ़ी अपने सपनों को पूरा करते हुए देश के भविष्य को नई दिशा प्रदान करेंगी। आप खूब पढ़े, आगे बढ़ें और अपनी सफलता में परिवार, समाज और देश का नाम रोशन करें।”

आपको बता दें कांकेर की रहने वाली 10 वर्षीय आकांक्षा बीजेपी की आमसभा में पीएम नरेन्द्र मोदी की सभा में उनका एक स्केच लेकर पहुंची थी। लच्छेदार भाषण के दौरान अचानक पीएम मोदी की नजर स्केच लेकर खड़ी बच्ची पर गया। उन्होंने कहा कि बेटी मैंने तस्वीर देखी। बढ़िया काम करके लाई हो, मैं तुम्हें आशीर्वाद देता हूं। बेटी खड़े-खड़े थक जाओगी। अगर तुम तस्वीर देना चाहती हो तो दे दो। मुझ तक जरूर पहुंच जाए। इस तस्वीर के पीछे अपना पता लिख देना मैं तुम्हें चिट्ठी लिखूंगा।

Related post

CG-काले कागज से असली नोट बनाने का झांसा,50 हजार की ठगी के आरोपी गिरफ्तार

CG-काले कागज से असली नोट बनाने का झांसा,50 हजार…

Spread the loveजांजगीर-चांपा । जिले के नवागढ़ थाना क्षेत्र में काले कागज को केमिकल के जरिए असली नोट में बदलने का…
CG-जमानत के लिए श्मशान में तंत्र-मंत्र…! चीफ जस्टिस की फोटो रखकर अनुष्ठान,मचा हड़कंप

CG-जमानत के लिए श्मशान में तंत्र-मंत्र…! चीफ जस्टिस की…

Spread the loveबिलासपुर – छत्तीसगढ़ के बिलासपुर से जमानत से जुड़ा एक बेहद अजीब मामला सामने आया है। जेल में बंद…
रायपुर में गांजा तस्करी का भंडाफोड़, 2.961 किलो गांजे के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

रायपुर में गांजा तस्करी का भंडाफोड़, 2.961 किलो गांजे…

Spread the loveरायपुर। राजधानी में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत तेलीबांधा पुलिस और एंटी नारकोटिक्स…