• 28/11/2023

Big Breaking: हौसलों की हुई जीत, टनल में फंसे सभी 41 मजदूर सुरक्षित बाहर आए

Big Breaking: हौसलों की हुई जीत, टनल में फंसे सभी 41 मजदूर सुरक्षित बाहर आए
Spread the love

उत्तराखंड के उत्तरकाशी में स्थित सिलिक्यारा टनल में फंसे मजदूरों के रेस्क्यू का कार्य लगभग पूरा हो गया है। टनल से एक-एक करके मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। टनल से सभी 41 मजदूरों को बाहर निकाला जा चुका है। टनल में पहले से मौजूद एंबुलेंस से एक-एक करके मजदूरों को अस्पताल पहुंचाय जा रहा है।

मलबे में 800 एमएम की पाइप डालकर एक टनल बनाया गया। जिसके जरिए मजदूरों को बाहर निकाला जा रहा है। मजदूरों के बाहर आते ही टनल में बनाए गए अस्थाई अस्पताल में डॉक्टर उनका चेकअप कर रहे हैं। जिसके बाद उन्हें एंबुलेंस से अस्पताल भेजा जा रहा है। टनल के बाहर 41 एंबुलेंस को तैनात किया गया था। मजदूरों के आवश्यक इलाज के बाद उन्हें वापस घर भेजा जाएगा।

जैसे ही मजदूर बाहर निकले बाहर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और केन्द्रीय मंत्री वीके सिंह ने उनसे बातचीत की और उनका हालचाल जाना।

दीपावली के दिन हुआ हादसा

आपको बता दें उत्तरकाशी जिले में यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर चारधाम सड़क परियोजना (ऑलवेदर रोड) के लिए 4.5 किलोमीटर लबी टनल का निर्माण कार्य चल रहा था। दिपावली के दिन सुबह 4 के आसपास टनल के अंदर का एक हिस्सा ढह गया था। वहां मौजूद 41 मजदूर अंदर फंस गए थे।

Related post

रायगढ़ में विकास को मिल रही नई रफ्तार, हर क्षेत्र में मजबूत हो रही सुविधाओं की नींव: वित्त मंत्री ओपी चौधरी……

रायगढ़ में विकास को मिल रही नई रफ्तार, हर…

Spread the loveरायपुर: प्रदेश में विकास कार्यों को गति देने के साथ रायगढ़ शहर में नागरिक सुविधाओं और अधोसंरचना के विस्तार के…
CG- ट्रेनी IPS पर 1 करोड़ की रिश्वत मांगने का आरोप, शिकायत के बाद कोर्ट का बड़ा एक्शन, CBI निदेशक और DGP को नोटिस जारी…

CG- ट्रेनी IPS पर 1 करोड़ की रिश्वत मांगने…

Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर जिले में पदस्थ ट्रेनी आईपीएस पर एक करोड़ रिश्वत लेने के आरोप के बाद पुलिस महकमे…
CG-अवैध संबंध के शक ने लिया खूनी मोड़! पड़ोसन के घर पति को देखकर बेकाबू हुई पत्नी, फिर जो हुआ…

CG-अवैध संबंध के शक ने लिया खूनी मोड़! पड़ोसन…

Spread the loveबैकुंठपुर। छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले से हत्या का एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां पत्नी ने…