• 02/12/2023

फिल्म ‘एनिमल’ ऑनलाइन लीक, Full HD प्रिंट में इन प्लेटफॉर्म्स से कर रहे डाउनलोड

फिल्म ‘एनिमल’ ऑनलाइन लीक, Full HD प्रिंट में इन प्लेटफॉर्म्स से कर रहे डाउनलोड
Spread the love

रणबीर कपूर की बहुप्रतीक्षित फिल्म एनिमल 1 दिसंबर से सिनेमाघरों में रिलीज हो गई। रिलीज के साथ ही फिल्म ने ओपनिंग डे पर बंपर कलेक्शन भी किया। इसके साथ ही फिल्म के निर्माताओं को तगड़ा झटका लगा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म ऑनलाइन लीक हो गई। ऐसे में इसके कमाई पर असर पड़ने की संभावना है।

ई-टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म एनिमल रिलीज होने के कुछ घंटे बाद ही फुल एचडी प्रिंट में ऑनलाइन लीक हो गई। खबर के मुताबिक ये फिल्म टेलीग्राम, फिल्मीज़िला, मूवीरुलज़, तमिलरॉकर्स, तमिलएमवी और इबोम्मा जैसी टोरेंट वेबसाइटों पर फ्री में डाउनलोड के लिए उपलब्ध है। खबर के मुताबिक फिल्म को वाट्सअप पर भी शेयर किया जा रहा है।

खबरों के मुताबिक एनिमल के अलावा विक्की कौशल की फिल्म सैम बहादुर भी रिलीज के कुछ घंटों बाद ही ऑनलाइन लीक हो गई थी।

फिल्म एनीमल में लीड रोल में रणबीर कपूर और रश्मिका मंदाना हैं। रश्मिका मंदाना की रणबीर कपूर के साथ यह पहली फिल्म है। इसके अलावा फिल्म में अनिल कपूर, बॉबी देओल और तृप्ति डिमरी ने भी रोल प्ले किया है। फिल्म का निर्देशन संदीप रेड्डी वांगा ने किया है।

फिल्म को सेंसर बोर्ड ने A सर्टीफिकेट दिया है। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन ही 61 करोड़ रुपये की कमाई की है। वहीं वर्ल्डवाइड फिल्म ने 100 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन किया है।

Related post

CG – बिस्तर में छिपा था काल, छात्रा को बनाया शिकार, अस्पताल जाते वक्त रास्ते में हुई दर्दनाक मौत…..

CG – बिस्तर में छिपा था काल, छात्रा को…

Spread the loveबिलासपुर। 24 सितंबर 2026| छत्तीसगढ़ बिलासपुर जिले के पचपेड़ी थाना क्षेत्र के ग्राम कुकुर्दीकला में सर्पदंश से चौथी कक्षा…
CG – Love sex aur dhokha : सोशल मीडिया का प्यार बना जी का जंजाल, शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म, फिर जो हुआ…..

CG – Love sex aur dhokha : सोशल मीडिया…

Spread the loveराजनांदगांव। फेसबुक में हुई जान पहचान के बाद शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म किए जाने का मामला…
दिवाली-छठ से पहले बड़ी राहत! त्योहारी सीजन में खाने का तेल होगा सस्ता, सरकार ने लिया यह बड़ा फैसला

दिवाली-छठ से पहले बड़ी राहत! त्योहारी सीजन में खाने…

Spread the loveनई दिल्ली।  केंद्र सरकार ने खाद्य तेलों के आयात पर लगने वाली बेसिक कस्टम्स ड्यूटी (BCD) में बड़ी कटौती…