• 19/12/2023

कोरोना अलर्ट: फिर फैलने लगा संक्रमण, इस राज्य में कोरोना के 111 नए मरीज, 1 की मौत

कोरोना अलर्ट: फिर फैलने लगा संक्रमण, इस राज्य में कोरोना के 111 नए मरीज, 1 की मौत
Spread the love

देश में एक बार फिर कोरोना ने पांव पसारना शुरु कर दिया है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक सोमवार को कोरोना के 127 नए केस दर्ज किए गए। जिसमें अकेले केरल से 111 मामले हैं। इसके साथ ही देश में कोरोना के एक्टिव केस बढ़कर 1828 हो गए। जिसमें कि केरल के 1634 केस हैं। वहीं कोरोना से केरल में कल 1 मरीज की मौत भी हुई है।

केरल में हाल ही में कोरोनावायरस के नए सब-वेरिएंट जेएन.1 का पता चला था। केरल की एक 79 वर्षीय महिला में COVID-19 के सब-वेरिएंट JN.1 का एक मामला पाया गया था।

केंद्र सरकार ने नए कोरोना के नए वेरिएंट को लेकर राज्य सरकारों को एडवाइजरी जारी की है। एडवायजरी में आगामी त्योहारी सीजन को देखते हुए लोगों की सुरक्षा के मद्देनजर कुछ ऐहतियाती कदम उठाने कहा गया है। राज्यों को इऩ्फ्लूएंजा जैसी बीमारियों के जिलेवार आंकड़ों पर नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं और नियमित तौर पर केन्द्र सरकार को रिपोर्ट भेजने के लिए कहा गया है।

NIMA कोविड टास्क फोर्स के सह-अध्यक्ष राजीव जयदेवन के मुताबिक JN.1 एक गंभीर रूप से प्रतिरक्षा-रोधी और तेजी से फैलने वाला वेरिएंट है। जो XBB और इस वायरस के पहले के सभी वेरिएंट्स से स्पष्ट रूप से अलग है। जिन्हें पहले कोरोना हो चुका है और उन्होंने कोरोना रोधी ​टीके लगवाए हैं, यह वेरिएंट उन लोगों को भी संक्रमित करने में सक्षम है।”

Related post

जीवन में संघर्ष से मिली सफलता ही इतिहास रचती है – राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा

जीवन में संघर्ष से मिली सफलता ही इतिहास रचती…

Spread the loveरायपुर: रायपुर जिला के तिल्दा विकासखंड के ग्राम बहेसर और तुलसी मार्ग के बीच की दूरी को कम करने वाली…
Weather Update : छत्तीसगढ़ में अगले 2 दिनों तक भारी बारिश की संभावना, कई क्षेत्रों में अलर्ट जारी

Weather Update : छत्तीसगढ़ में अगले 2 दिनों तक…

Spread the loveरायपुर. छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटों के दौरान अधिकांश स्थानों पर मध्यम वर्षा दर्ज की गई. उत्तरी इलाकों में भारी…
आज जारी होगी महतारी वंदन योजना की 30वीं किस्त, CM साय हितग्राही महिलाओं के खातों में करेंगे राशि ट्रांसफर

आज जारी होगी महतारी वंदन योजना की 30वीं किस्त,…

Spread the loveरायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज दोपहर 1:30 बजे मुख्यमंत्री निवास से महतारी वंदन योजना की 30वीं किस्त जारी करेंगे।…