• 23/12/2023

झीरम कांड मामले में NIA ने 19 नक्सलियों की लिस्ट की जारी, किया इनाम घोषित

झीरम कांड मामले में NIA ने 19 नक्सलियों की लिस्ट की जारी, किया इनाम घोषित
Spread the love

छत्तीसगढ़ में हुए झीरमकांड के मामले में दस साल बीत जाने के बाद भी जांच एजेंसी के हाथ खाली है। अब राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने मोस्ट वांटेड 19 नक्सलियों की लिस्ट जारी की है। इन नक्सलियों पर एनआईए ने 50 हजार से लेकर 7 लाख रुपये तक का इनाम घोषित किया है।

आपको बता दें 25 मई 2013 को दरभा के झीरमघाटी में नक्सलियों ने रैली से लौट रहे कांग्रेस नेताओं के काफिले पर हमला कर दिया था। नक्सलियों ने कांग्रेस के पहली पंक्ति के दिग्गज नेताओं सहित 32 लोगों की हत्या कर दी थी। इस हमले में कांग्रेस के तत्कालीन प्रदेश अध्यक्ष नंद कुमार पटेल के साथ ही उनके बेटे, पूर्व केन्द्रीय मंत्री विद्याचरण शुक्ल, महेन्द्र कर्मा सहित सुरक्षा कर्मी मारे गए थे।

छत्तीसगढ़ के सबसे बड़े नक्सली हमलों में से एक झीरमकांड के गुनाहगार आज भी गिरफ्त से बाहर हैं। अब एनआईए ने वारदात में शामिल मोस्ट वांटेड नक्सलियों की लिस्ट जारी कर उन पर इनाम घोषित किया है।

Related post

CG Job : छत्तीसगढ़ में जॉब ही जॉब, 10 हजार पदों पर होगी बंपर भर्ती, 10वीं पास कर सकते हैं आवेदन, देखें डिटेल….

CG Job : छत्तीसगढ़ में जॉब ही जॉब, 10…

Spread the loveरायपुर। रोजगार की तलाश कर रहे छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए बड़ा अवसर सामने आया है। छत्तीसगढ़ सरकार आगामी…
राज्यपाल डेका ने महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री को श्रद्धा सुमन किए अर्पित

राज्यपाल डेका ने महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री…

Spread the love रायपुर। राज्यपाल रमेन डेका ने आज लोक भवन में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री…
CG Police Transfer : पुलिस विभाग में 15 अधिकारियों का हुआ तबादला

CG Police Transfer : पुलिस विभाग में 15 अधिकारियों…

Spread the loveरायपुर। डीजीपी अरुण देव गौतम ने आदेश जारी करते हुए 15 पुलिस अधिकारियों का तबादला करते हुए अलग-अलग जगहों…