• 02/01/2024

दो विमानों के बीच टक्कर से लगी भीषण आग, 379 यात्री थे सवार, 5 की मौत

दो विमानों के बीच टक्कर से लगी भीषण आग, 379 यात्री थे सवार, 5 की मौत
Spread the love

जापान में टोक्यो के हानेडा एयरपोर्ट में एक विमान में आग लग गई। यह हादसा उस वक्त हुआ जब विमान रनवे पर उतर रहा था और उसकी टक्कर जापान तट रक्षक विमान से हो गई। जिसके बाद विमान में भीषण आग लग गई। जिस दौरान यह हादसा हुआ उस दौरान विमान में 379 यात्री मौजूद थे। इस हादसे में 5 लोगों के मौत की खबर है।

इस हादसे से जुड़ा हुआ वीडियो सामने आया है। जिसमें विमान की खिड़कियों और नीचे से आग की लपटें निकलती हुई नजर आ रही है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि दमकल की कई गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं और आग पर काबू पाने के लिए विमान पर फोम और पानी का छिड़काव कर रही हैं।

बताया जा रहा है कि जापान एयरलाइंस का विमान होक्काइडो  के न्यू चिटोस हवाई अड्डे से उड़ान भरकर टोक्यो के हनेडा एयरपोर्ट पहुंचा था। जापान एयरलाइंस के मुताबिक हनेडा एयरपोर्ट पर उतरने के बाद विमान जापान  तट रक्षक विमान से टकरा गया।

हादसे को लेकर जापानी कोस्ट गार्ड का एक बयान सामने आया है। जिसमें कहा गया है कि यात्री विमान से टक्टर की सूचना के बाद से तट रक्षक विमान के  5 सदस्य लापता हैं। पायलट को सुरक्षित निकाल लिया गया है।

Related post

मुख्यमंत्री नौनिहाल छात्रवृत्ति योजना बनी श्रमिक परिवार का सहारा, बच्चों की पढ़ाई की राह हुई आसान

मुख्यमंत्री नौनिहाल छात्रवृत्ति योजना बनी श्रमिक परिवार का सहारा,…

Spread the loveरायपुर- मेहनत-मजदूरी से परिवार चलाने वाले श्रमिकों के लिए बच्चों की अच्छी शिक्षा का खर्च कई बार बड़ी चुनौती…
राफेल में लगेंगे भारतीय हथियार! फ्रांस बोला- निकालेंगे रास्ता, 114 जेट पर बातचीत जारी

राफेल में लगेंगे भारतीय हथियार! फ्रांस बोला- निकालेंगे रास्ता,…

Spread the loveनई दिल्ली- भारत और फ्रांस के बीच राफेल लड़ाकू विमानों को लेकर महत्वपूर्ण चर्चा चल रही है. भारत 114…
UP में खुली मिठाइयों पर लिखनी होगी एक्सपायरी डेट, 15 अक्टूबर से नया नियम

UP में खुली मिठाइयों पर लिखनी होगी एक्सपायरी डेट,…

Spread the loveसहारनपुर – पितृ पक्ष समाप्त होते ही त्योहारी सीजन शुरू होने जा रहा है। नवरात्र के बाद करवाचौथ, अहोई अष्टमी,…