• 04/05/2023

पीडीएस के तहत 1944 किलोलीटर केरोसीन का आबंटन

Spread the love

खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग द्वारा गैर अनुसूचित क्षेत्रों के गैस कनेक्शनधारी राशन कार्डों में भी सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) के अंतर्गत केरोसिन प्रदाय किए जाने निर्देश दिए गए हैं।

गौरतलब है कि केन्द्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय नई दिल्ली से वर्ष 2023 के प्रथम तिमाही के लिए प्राप्त केरोसिन आबंटन में से 1,944 किलोलीटर केरोसीन का छत्तीसगढ़ खाद्य एवं पोषण सुरक्षा अधिनियम के अंतर्गत प्रचलित राशनकार्ड एवं हाकर्स के लिए माह मई 2023 के लिए उचित मूल्य दुकानवार आनलाईन आबंटन जारी कर दिया गया है।

इसमें पीडीएस के लिए 1895.05 और हाकर्स के लिए 48.95 किलोलीटर केरोसिन सामिल है। इस आशय का पत्र खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग द्वारा प्रदेश के सभी कलेक्टरों और ऑयल उद्योग के राज्य स्तरीय समन्वयकों को भेज दिया गया है।

खाद्य विभाग द्वारा जारी पत्र में कहा गया है कि पीडीएस के तहत प्रचलित सभी अंत्योदय एवं प्राथमिकता वाले राशन कार्डो को पात्रता होेगी। नगरीय क्षेत्रों के राशनकार्ड धारियों के लिए अधिकतम 2 लीटर केरोसीन तथा ग्रामीण क्षेत्रों के अंतर्गत अनुसूचित क्षेत्रों के राशनकार्ड धारियों को अधिकतम 3 लीटर तथा गैर अनुसूचित क्षेत्रों के राशनकार्ड धारियों को अधिकतम 2 लीटर की पात्रता होगी।

वहीं हॉकर्स को 85 लीटर के मान से पृथक आबंटन जारी किया गया है। हॉकर्स को निर्धारित उचित मूल्य दुकान के समक्ष खड़े होकर हॉकर्स से राशन कार्डधारियों को केरोसिन वितरित कराने को कहा गया है।

माह मई के लिए जिलेवार केरोसीन आबंटन इस प्रकार हैं। बस्तर जिले के लिए 96 किलोलीटर केरोसीन का आबंटन जारी किया गया है। इसी प्रकार बीजापुर जिले के लिए 36 किलोलीटर, दन्तेवाड़ा जिले के लिए 36 किलोलीटर, कांकेर जिले के लिए 84 किलोलीटर, कोंडागांव जिले के लिए 72 किलोलीटर,

नारयणपुर जिले के लिए 24 किलोलीटर, सुकमा जिले के लिए 48 किलोलीटर, बिलासपुर जिले के लिए 60 किलोलीटर, गौरला-पेड्रा-मरवाही जिले के लिए 12 किलोलीटर, जांजगीर-चांपा जिले के लिए 96 किलोलीटर, कोरबा जिले के लिए 84 किलोलीटर, मुंगेली जिले के लिए 24 किलोलीटर, रायगढ़ जिले के लिए 24 किलोलीटर, बालोद जिले के लिए 72 किलोलीटर, बेमेतरा जिले के लिए 84 किलोलीटर, दुर्ग जिले के लिए 24 किलोलीटर,

कवर्धा जिले के लिए 96 किलोलीटर, राजनांदगांव जिले के जिए 12 किलोलीटर, बलौदा बाजार भाटापारा 120 किलोलीटर, धमतरी जिले के लिए 12 किलोलीटर, गरियाबंद जिले के लिए 72 किलोलीटर, महासमुंद जिले के लिए 96 किलोलीटर, रायपुर जिले के लिए 48 किलोलीटर, बलरामपुर जिले के लिए 72 किलोलीटर,

जशपुर जिले के लिए 120 किलोलीटर, कोरिया जिले के लिए 36 किलोलीटर, सरगुजा जिले के लिए 132 किलोलीटर, सूरजपुर जिले के लिए 120 किलोलीटर, सक्ती जिले के लिए 12 किलोलीटर, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के लिए 36 किलोलीटर, सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के लिए 36 किलोलीटर,

खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले के लिए 24 किलोलीटर और मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले के लिए 24 किलोलीटर केरोसिन का आबंटन जारी किया गया है।

Related post

CG- बाल संप्रेक्षण गृह से अपचारी बालक फरार, सुरक्षा कर्मियों को चकमा देकर हुआ रफूचक्कर…

CG- बाल संप्रेक्षण गृह से अपचारी बालक फरार, सुरक्षा…

Spread the loveकोरबा। जिले के बाल संप्रेक्षण गृह से एक बार फिर अपचारी बालक के फरार होने का मामला सामने आया…
13 अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी, विभाग ने 15 दिनों में मांगा जवाब, इस वजह से गिरी गाज, जाने पूरा मामला…!!

13 अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी, विभाग ने…

Spread the loveरायपुर। नागरिकों द्वारा सीएम हेल्पलाइन-1076 पर दर्ज कराई गई शिकायतों के समाधान को लेकर राज्य शासन बेहद गंभीर है।…
शिक्षकों के ट्रांसफर का आदेश निकला फर्जी, शिक्षा विभाग के लेटरहेड और हस्ताक्षर का हुआ दुरुपयोग, अब डीपीआई ने इन जिलों के डीईओ से मांगी जानकारी…..

शिक्षकों के ट्रांसफर का आदेश निकला फर्जी, शिक्षा विभाग…

Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ के स्कूल शिक्षा विभाग में 19 शासकीय कर्मचारियों के स्थानांतरण से जुड़ा एक फर्जी आदेश सामने आया…