• 11/05/2023

जिला अस्पताल पहुंची कलेक्टर का एक्शन, 12 कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी

जिला अस्पताल पहुंची कलेक्टर का एक्शन, 12 कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी
Spread the love

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही कलेक्टर प्रियंका ऋषि महोबिया ने आज जिला चिकित्सालय का सघन निरीक्षण कर मरीजों को मिल रही चिकित्सा सुविधाओं और अस्पताल प्रबंधन की जानकारी ली।

निरीक्षण के दौरान 3 कर्मचारियों द्वारा अपने कार्य से अनुपस्थित पाए जाने पर और 9 कर्मचारियों द्वारा अपने कर्तव्य के प्रति लापरवाही बरते जाने पर उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।

कलेक्टर के निर्देशानुसार जिला चिकित्सालय मे कार्यरत् कु० रूहाना सिंह सहायक ग्रेड- 03, कु० सविता सेंद्राम सहायक ग्रेड- 03 एवम श्रीमती प्रीती सोंधिया ओ.पी.डी. पंजीयन ऑपरेटर कार्य में अनुपस्थित पाए गए।

निरिक्षण के दौरान श्रीमती रतना माला नर्सिंग सिस्टर, श्री अर्जुन सिंह स्टॉफ नर्स, श्री अविनाश राठौर वार्ड बॉय, श्रीमती भारती साहू स्टॉफ नर्स, श्री गोकुल साहू डायलिसिस टेक्नीशियन, श्री दुर्गा प्रसाद राठौर, अनुप पोर्ते,

अजय राठौर, श्रीमती रागनी राठौर एवम कु० दिव्या कम्प्यूटर ऑपरेटर द्वारा कार्य के प्रति लापरवाही बरतना पाया गया। उक्त सभी कर्मचारियों को कारण बताओं नोटिस जारी किया गया है।

Related post

बेटियों की खुशहाली और उनके चेहरे की मुस्कान हमारे लिए सबसे बड़ा आशीर्वाद – सीएम साय

बेटियों की खुशहाली और उनके चेहरे की मुस्कान हमारे…

Spread the loveरायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि बेटियों की खुशहाली…
मुख्यमंत्री साय ने बाबा कर्मेश्वर का किया रुद्राभिषेक, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की

मुख्यमंत्री साय ने बाबा कर्मेश्वर का किया रुद्राभिषेक, प्रदेशवासियों…

Spread the love00 मुख्यमंत्री ने ग्राम कर्रा में मंगल भवन निर्माण की घोषणा की 00 प्रदेश के शक्तिपीठों को धार्मिक कॉरिडोर…
छत्तीसगढ़ BJP में संगठनात्मक नियुक्तियां : 15 नगरीय निकायों के लिए प्रभारी-सहप्रभारियों की सूची जारी

छत्तीसगढ़ BJP में संगठनात्मक नियुक्तियां : 15 नगरीय निकायों…

Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ में नगरीय निकायों को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने संगठनात्मक नियुक्तियों का ऐलान किया है। बीजेपी ने…