• 20/05/2023

मुख्यमंत्री 21 मई को महात्मा गांधी रूरल इंडस्ट्रियल पार्क कुर्मीगुंडरा का करेंगे लोकार्पण, 2 करोड़ से बनाया गया औद्योगिक पार्क

मुख्यमंत्री 21 मई को महात्मा गांधी रूरल इंडस्ट्रियल पार्क कुर्मीगुंडरा का करेंगे लोकार्पण, 2 करोड़ से बनाया गया औद्योगिक पार्क
Spread the love

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 21 मई को पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की पुण्यतिथि के अवसर पर दुर्ग जिले के पाटन विकासखंड के ग्राम सांकरा में आयोजित भरोसे के सम्मेलन में ग्राम कुर्मीगुंडरा में 2 करोड़ रूपए की लागत से निर्मित महात्मा गांधी रूरल इंडस्ट्रियल पार्क (रीपा) का लोकार्पण करेंगे।

लगभग तीन एकड़ क्षेत्र में विकसित इस ग्रामीण औद्योगिक पार्क में हेल्दी स्नैक्स मेनुफेक्चरिंग यूनिट, बकरी पालन यूनिट तथा नर्सरी यूनिट की स्थापना की गई है।

कुर्मीगुंडरा रीपा में 2 डोमशेड, महिला एवं पुरूष के लिए दो शौचालय, एप्रोच रोड, चारों ओर बाउंड्रीवाल से घेरे का निर्माण किया गया है। रीपा के अंदर एक प्राशासनिक क्षेत्र का निर्माण किया गया है, जिसमें बैंकिंग सुविधा हेतु कियोस्क, इंटरनेट सुविधा हेतु वाई-फाई कनेक्शन तथा राज्य शासन की योजनाओं की जानकारी हेतु हेल्प डेस्क बनाई गई है। रीपा परिसर के मध्य में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा स्थापित की गई है।

यहां स्थापित हेल्दी स्नैक्स मेनुफेक्चरिंग यूनिट में युवाओं द्वारा इंस्टेंट प्रीमिक्स, मिलेट इंस्टेंट प्रीमिक्स, मल्टीमिलेट्स फ्लोर्स, एनर्जी बार तैयार करने का कार्य किया जा रहा है। यहां बनने वाले उत्पादों की सर्वदा लाईफ इंडस्ट्रीज के द्वारा बिक्री की जा रही है।

उत्पादों की मार्केटिंग के लिए व्यावसायिक बाजार तैयार किया जायेगा, जिसमें डीलर, होलसेलर, रिटेलर के माध्यम से उत्पादों की बिक्री की जाएगी। इसके साथ ही साथ स्थानीय बाजार की मांग के अनुरूप निकट भविष्य में अन्य वेराइटी के हेल्दी स्नैक्स की मेनुफेक्चरिंग इस यूनिट में की जाएगी। रीपा में स्थापित बकरी पालन यूनिट तथा नर्सरी यूनिट में नए उत्पादों को भी स्थान दिया जाएगा।

इस रूरल इंडस्ट्रियल पार्क के मुख्य डोम, रोजगार गुड़ी के साथ सेवा क्षेत्र में भी युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जा रहे हैं। वर्तमान में कुर्मीगुंडरा रीपा में लगभग 70 युवाओं को रोजगार प्राप्त है। ऑनलाईन मार्केटिंग तथा आस-पास के दुकानदारों के माध्यम से भी उत्पादों का विक्रय किया जायेगा।

साथ ही तैयार उत्पादों को शासकीय विभागों में भी सप्लाई किया जा रहा है ताकि उत्पाद की खपत सुनिश्चित कर कार्य कर रहे श्रमिकों को रोज़गार की गारंटी प्रदान कर उनके भविष्य को आर्थिक दृष्टिकोण से बेहतर और समृद्ध बनाया जा सके।

Related post

ब्रेकिंग : शराब दुकानों में ओवररेटिंग,आबकारी विभाग के 3…

Spread the loveरायपुर। सरकारी शराब दुकानों में MRP से ज्यादा कीमत पर शराब बेचने के मामले में आबकारी विभाग ने बड़ी…
CG Train Cancelled : रेल यात्रियों की फिर बढ़ेगी मुश्किलें, छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली ये ट्रेनें हुई रद्द, देखें लिस्ट..!!

CG Train Cancelled : रेल यात्रियों की फिर बढ़ेगी…

Spread the loveबिलासपुर। रेल यात्रियों की फिर बढ़ेगी मुश्किलें। रेलवे ने 22 जून से 3 जुलाई तक के 10 पैसेंजर ट्रेनों…
CG Weather : छत्तीसगढ़ में मानसून की रफ्तार तेज, अगले 3 दिन बारिश-गरज चमक का अलर्ट; कई जिलों में वज्रपात की चेतावनी

CG Weather : छत्तीसगढ़ में मानसून की रफ्तार तेज,…

Spread the loveCG Weather Update: मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में अगले 3 दिनों तक मेघगर्जन के साथ वज्रपात और हल्की…