• 20/05/2023

मुख्यमंत्री बघेल की घोषणाओं पर तेजी से अमल, बेलतरा में आज से शुरू हुआ एसडीएम का लिंक कोर्ट

मुख्यमंत्री बघेल की घोषणाओं पर तेजी से अमल, बेलतरा में आज से शुरू हुआ एसडीएम का लिंक कोर्ट
Spread the love

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा भेंट-मुलाकात के दौरान की गई घोषणाओं पर जिला प्रशासन द्वारा तेजी से अमल किया जा रहा है। इस कड़ी में बेलतरा में एसडीएम बिलासपुर की साप्ताहिक लिंक कोर्ट सुविधा भी आज से शुरू हो गई। एसडीएम श्री श्रीकांत वर्मा ने आज तहसील कार्यालय बेलतरा में छत्तीसगढ़ महतारी की विधिवत पूजा-अर्चना कर काम-काज शुरू किया।

उन्होंने दिन भर में आज लगभग डेढ़ दर्जन मामलों की सुनवाई की। इनमें राजस्व से जुड़े 12 और भू-अर्जन से संबंद्ध 4 मामले शामिल है। उन्होंने आस-पास के गांवों से आये किसानों और ग्रामीणों की समस्याएं भी सुनी।

विदित हो कि एसडीएम बिलासपुर का अब प्रति सप्ताह शुक्रवार को तहसील कार्यालय में लिंक कोर्ट लगेगा। कलेक्टर श्री सौरभ कुमार ने मुख्यमंत्री की घोषणाओं के अनुरूप इस आशय के आदेश जारी कर दिए हैं।

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इस माह की 12 तारीख को बेलतरा में आयोजित भेंट मुलाकात कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों की मांग पर सप्ताह में एक दिन एसडीएम का कोर्ट लगाने के निर्देश दिए थे।

मुख्यमंत्री की घोषणा पर ही पिछले साल 2022 में बेलतरा को पूर्ण तहसील का दर्जा हासिल हुआ है। इससे तहसील संबंधी तमाम काम बेलतरा में तो हो रही रहे थे। अब सप्ताह में एक दिन अनिवार्य रूप से एसडीएम सह राजस्व अनुविभागीय अधिकारी के बैठने से उन्हें 35-40 किलोमीटर दूर बिलासपुर जाना नहीं पड़ेगा।

इससे उनकी समय और पैसे दोनों की बचत होगी। आठ महीने के भीतर पूर्ण तहसील के साथ एसडीएम के लिंक कोर्ट की सुविधा मिल जाने से ग्रामीणों और किसानों में खुशी का माहौल है। उन्होंने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को धन्यवाद दिया है।

Related post

6000 करोड़ के महादेव सट्टा केस में बड़ा एक्शन, सट्टा किंग अब CBI की गिरफ्त में, ओमान से भारत लाया गया सौरभ चंद्राकर

6000 करोड़ के महादेव सट्टा केस में बड़ा एक्शन,…

Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित महादेव ऑनलाइन सट्टा ऐप मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने बड़ी कार्रवाई की है।…
बोल नहीं सकती तो क्या हुआ, लिखकर भी रख सकती हैं अपना पक्ष; छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट की अहम टिप्पणी

बोल नहीं सकती तो क्या हुआ, लिखकर भी रख…

Spread the loveबिलासपुर : छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने एक महत्वपूर्ण फैसले में स्पष्ट किया है कि सुनने और बोलने में असमर्थ होना…
देर रात पटाखे फोड़ने पर हुआ विवाद, जज के परिवार और बर्थडे पार्टी में शामिल लोगों के बीच जमकर मारपीट

देर रात पटाखे फोड़ने पर हुआ विवाद, जज के…

Spread the loveबिलासपुर। बिलासपुर में जन्मदिन की पार्टी के दौरान देर रात तक ढोल-नगाड़े बजाने और पटाखे फोड़ने को लेकर विवाद हो…