• 23/05/2023

सेक्स रैकेट का पर्दाफाश, आपत्तिजनक हालत में मिली 6 महिलाएं और 3 युवक गिरफ्तार

सेक्स रैकेट का पर्दाफाश, आपत्तिजनक हालत में मिली 6 महिलाएं और 3 युवक गिरफ्तार
Spread the love

जांजगीर में बड़े सेक्स रैकेट का पुलिस ने पर्दाफाश किया। पुलिस ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए एक मकान में छापा मारकर मौके से 6 महिलाएं और 3 युवकों को हिरासत में लिया। मौके से कई आपत्तिजनक सामग्री भी जब्त की गई है।

जानकारी के मुताबिक नाबालिक बालिका ने थाना जांजगीर में रिपोर्ट दर्ज कराई कि लछनपुर एवं पिसौद में नाबालिक को देह व्यापार के लिए मजबूर किया जा रहा है। नहीं मानने पर मारपीट की जा रही है। नाबालिक बालिका की शिकायत को पुलिस ने गंभीरता से लिया और कार्रवाई शुरू की।

मामले की गम्भीरता को ध्यान में रखते हुये सूचना पर पुलिस पार्टी द्वारा मौके पर रेड कार्रवाई की गई इसमें 6 महिलाएं और 3 पुरुष मौके से हिरासत में लिए गए। घटनास्थल से आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद हुई है इनमें से दो आरोपी रायगढ़ जिले के एक आरोपी कोरबा जिले के और 6 आरोपी जांजगीर जिले के हैं रेड के दौरान संदिग्ध ग्राहक भी घटनास्थल पर मिले जो देह व्यापार मे लिप्त थे। आरोपियों को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ की गई।

आरोपियों के खिलाफ अपराध 347/23 धारा 366ए, 370ए, 370(2), 370(3), 370(4), 373, 294, 506 भादवि के तहत जबरदस्ती देह व्यापार करने के लिए मजबूर करने, मारपीट करने एवं मानव दूर व्यापार में संलिप्त रहने सम्बन्धी रिपोर्ट दर्ज की गई। आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जायेगा।

Related post

ब्रेकिंग : शराब दुकानों में ओवररेटिंग,आबकारी विभाग के 3…

Spread the loveरायपुर। सरकारी शराब दुकानों में MRP से ज्यादा कीमत पर शराब बेचने के मामले में आबकारी विभाग ने बड़ी…
CG Train Cancelled : रेल यात्रियों की फिर बढ़ेगी मुश्किलें, छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली ये ट्रेनें हुई रद्द, देखें लिस्ट..!!

CG Train Cancelled : रेल यात्रियों की फिर बढ़ेगी…

Spread the loveबिलासपुर। रेल यात्रियों की फिर बढ़ेगी मुश्किलें। रेलवे ने 22 जून से 3 जुलाई तक के 10 पैसेंजर ट्रेनों…
CG Weather : छत्तीसगढ़ में मानसून की रफ्तार तेज, अगले 3 दिन बारिश-गरज चमक का अलर्ट; कई जिलों में वज्रपात की चेतावनी

CG Weather : छत्तीसगढ़ में मानसून की रफ्तार तेज,…

Spread the loveCG Weather Update: मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में अगले 3 दिनों तक मेघगर्जन के साथ वज्रपात और हल्की…