• 08/06/2023

सरकारी जमीनों-खदानों पर अवैध प्लाटिंग, विधायक ने पत्र लिखकर कलेक्टर से मांगा 50 साल का रिकॉर्ड

सरकारी जमीनों-खदानों पर अवैध प्लाटिंग, विधायक ने पत्र लिखकर कलेक्टर से मांगा 50 साल का रिकॉर्ड
Spread the love

वरिष्ठ भाजपा नेता एवं विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने रायपुर में सरकारी जमीन पर हो रहे अवैध प्लाटिंग को लेकर कलेक्टर को पत्र लिखा है। उन्होंने शासकीय जमीन में प्लाटिंग के संपूर्ण मामले पर उच्च स्तरीय समिति बनाकर जांच कर कठोर कार्रवाई करने की बात के साथ ही उन्होंने 7 दिनों के भीतर 50 सालों के रिकार्ड के साथ अवगत कराने की बात कलेक्टर को लिखी है।

अपने पत्र में बृजमोहन अग्रवाल ने कहा है कि संतोषी नगर, मठपुरैना, भैरव नगर, गोकुल नगर, बृज नगर एवं जोगी नगर सहित उल्लेखित वार्ड में बड़े पैमाने पर गिट्टी का खदान लीज पर दिया गया था। वर्षों पहले शहरीकरण के चलते धीरे धीरे कर उक्त खदानों को एक-एक कर बंद किया गया। यह खदाने सैकड़ों एकड़ शासकीय जमीन पर थी।

चूंकि शासन द्वारा लीज पर दिये गए खदानों से गिट्टी की निकासी हो चुकी थी और वहां पर बड़े बड़े गडढे जलाशय / जलस्रोत के रूप में उपलब्ध थे। जिसमें करोड़ों गैलन जल संरक्षित था एवं पूरे क्षेत्र के जलस्तर को संतुलित कर पेयजल की पर्याप्त व्यवस्था में सहायक था।

पिछले चार वर्षों से राजनीतिक नेताओं व कुछ भूमाफिया द्वारा राजस्व विभाग के अधिकारियों के साथ मिलीभगत कर इन शासकीय जमीनों पर स्थित गिट्टी खदानों को पाटकर प्लाटिंग कर विक्रय किया जा रहा है। उन्होंने पत्र में लिखा है कि वार्ड के निवासियों एवं मेरे स्वयं के द्वारा भी शासकीय जमीनों के विक्रय के कई बार गंभीर शिकायतों के बाद भी जिला प्रशासन के द्वारा इस दिशा में कार्यवाही नहीं किये जाने से पूरे क्षेत्र के आम जनता में गहरा आक्रोश है।

गिट्टी खदानों को पाटकर प्लाटिंग व शासकीय जमीन में प्लाटिंग के संपूर्ण मामले पर उच्च स्तरीय समिति बनाकर तत्काल कठोर कार्यवाही करें व गिट्टी खदान की जमीनों के क्रय विक्रय पर रोक लगाकर, अवगत कराये।

Related post

Aaj Ka Panchang 12 July 2026: प्रदोष व्रत और रोहिणी व्रत आज, नोट करें दिन के शुभ-अशुभ मुहूर्त, जानें राहुकाल का समय

Aaj Ka Panchang 12 July 2026: प्रदोष व्रत और…

Spread the loveAaj Ka Panchang 12 July 2026: दैनिक पंचांग के अनुसार आज 12 जुलाई 2026, रविवार का दिन है. आज आषाढ़…
Aaj ka Rashifal 12 July 2026: कैसा रहेगा आपका आज का द‍िन, मेष से मीन तक सभी जानें अपना भविष्यफल

Aaj ka Rashifal 12 July 2026: कैसा रहेगा आपका…

Spread the loveAaj ka Rashifal 12 July 2026: आज आषाढ़ कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि और रविवार का दिन है। त्रयोदशी…
नक्सल मुक्त बस्तर के 100 दिन पूर्ण, डबल इंजन सरकार ने असंभव कार्य किया संभव : साव

नक्सल मुक्त बस्तर के 100 दिन पूर्ण, डबल इंजन…

Spread the loveरायपुर। उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने बस्तर में नक्सलवाद के सफाये के 100 दिन पूर्ण होने पर कहा कि, नक्सलवाद…