• 13/06/2023

सड़क दुर्घटनाएं की रोकथाम के लिए उठाया जाए प्रभावी कदम: मंत्री अकबर

सड़क दुर्घटनाएं की रोकथाम के लिए उठाया जाए प्रभावी कदम: मंत्री अकबर
Spread the love

परिवहन मंत्री मोहम्मद अकबर ने कहा है कि राज्य में सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए सभी जरूरी प्रभावी उपाय किए जाने चाहिए। उन्होंने सड़क दुर्घटना की रोकथाम सहित सुरक्षित यातायात व्यवस्था के लिए अधिकारियों को प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिए है। परिवहन मंत्री मोहम्मद अकबर की अध्यक्षता में यहां मंत्रालय महानदी भवन में राज्य सड़क सुरक्षा परिषद की बैठक सम्पन्न हुई।

परिवहन मंत्री ने राज्य के विभिन्न राष्ट्रीय राजमार्गों सहित अन्य सड़कों पर चिन्हित किए गए ब्लैक स्पॉट पर दुर्घटनाओं को रोकने के उपाय पर तेजी से कार्य करने के निर्देश अधिकारियों को दिए है। इस संबंध में उन्होंने अधिकारियों से ब्लैक स्पॉट पर की गई कार्यवाही की विस्तार से जानकारी अधिकारियों से ली एवं ब्लैक स्पॉट के सुधार कार्यों में विलंब होने पर लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के प्रति नाराजगी व्यक्त करते हुए विभागीय अधिकारियों को इस पर तेजी से आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए।

परिवहन मंत्री ने दुर्घटना के शिकार लोगों के लिए तुरंत उपचार व्यवस्था। राज्य की विभिन्न जिलों में ट्रामा सेंटर की स्थिति, यातायात के नियमों पर उलंघन पर चालान की कार्यवाही और यातायात के नियमों के पालन सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों को विस्तार से दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने वाहनों की जांच और तेज गति को नियंत्रित करने के लिए स्पीड गर्वनर लगाने की दिशा में कार्यवाही करने तथा नशापान और सड़क पर स्टंट करके वाहन चलाने वालों के खिलाफ तत्काल कार्यवाही करने के निर्देश दिए है। अकबर ने जिला सड़क सुरक्षा समितियों की बैठक नियमित रूप से करने पर विशेष जोर दिया।

Related post

उप मुख्यमंत्री साव ने टेंट एंड डेकोर एक्सपो का किया शुभारंभ

उप मुख्यमंत्री साव ने टेंट एंड डेकोर एक्सपो का…

Spread the loveरायपुर। उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने आज रायपुर के लाभांडी में छत्तीसगढ़ टेंट ओनर वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा आयोजित सीजी…
छत्तीसगढ़ के दूरस्थ क्षेत्रों को मिलेगी मजबूत डिजिटल पहचान, 2,305 नए मोबाइल टावरों के लिए मुख्यमंत्री साय ने केंद्र से मांगी मंजूरी

छत्तीसगढ़ के दूरस्थ क्षेत्रों को मिलेगी मजबूत डिजिटल पहचान,…

Spread the love00 केंद्रीय संचार मंत्री सिंधिया से साय ने की मुलाकात, प्रदेश में डिजिटल कनेक्टिविटी के विस्तार पर हुई विस्तृत…
बस्तर के 461 पूर्व नक्सल प्रभावित गांवों तक बिजली पहुंचाने की पहल, केंद्र से विशेष सहायता का आग्रह

बस्तर के 461 पूर्व नक्सल प्रभावित गांवों तक बिजली…

Spread the love00 मुख्यमंत्री साय ने केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री से की मुलाकात रायपुर। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने केंद्रीय…