• 14/06/2023

दिव्यांगजन पंजीयन शिविर में 118 दिव्यांगजनों को मिला प्रमाण पत्र

Spread the love

कोंडागांव जिले के केशकाल ब्लॉक अंतर्गत बेड़मा में गत दिवस आयोजित दिव्यांगजन प्रमाणीकरण शिविर में 173 दिव्यांगजनों का पंजीयन किया गया और इन दिव्यांगजनों का चिकित्सा परीक्षण करने के उपरांत 118 दिव्यांगजनों को दिव्यांग प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। इस दौरान 19 दिव्यांगजनों को उनकी आवश्यकता के अनुरूप बैसाखी, श्रवण यन्त्र, छड़ी इत्यादि सहायक उपकरण उपलब्ध कराया गया।

वहीं 3 दिव्यांगजनों का आधार कार्ड पंजीयन किया गया। उक्त शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सा दल के चिकित्सकों सहित पैरामेडिकल स्टॉफ ने अपनी महत्ती सेवाएं दी। वहीं युवोदय कोण्डानार चेम्पस के युवाओं के साथ ही योग मित्रों का सराहनीय योगदान रहा। इस दौरान क्षेत्र पंचायत पदाधिकारियों सहित उप संचालक समाज कल्याण श्रीमती ललिता लकड़ा और अन्य मैदानी अधिकारी-कर्मचारी तथा ग्रामीणजन मौजूद रहे।

Related post

Aaj Ka Panchang 12 July 2026: प्रदोष व्रत और रोहिणी व्रत आज, नोट करें दिन के शुभ-अशुभ मुहूर्त, जानें राहुकाल का समय

Aaj Ka Panchang 12 July 2026: प्रदोष व्रत और…

Spread the loveAaj Ka Panchang 12 July 2026: दैनिक पंचांग के अनुसार आज 12 जुलाई 2026, रविवार का दिन है. आज आषाढ़…
Aaj ka Rashifal 12 July 2026: कैसा रहेगा आपका आज का द‍िन, मेष से मीन तक सभी जानें अपना भविष्यफल

Aaj ka Rashifal 12 July 2026: कैसा रहेगा आपका…

Spread the loveAaj ka Rashifal 12 July 2026: आज आषाढ़ कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि और रविवार का दिन है। त्रयोदशी…
नक्सल मुक्त बस्तर के 100 दिन पूर्ण, डबल इंजन सरकार ने असंभव कार्य किया संभव : साव

नक्सल मुक्त बस्तर के 100 दिन पूर्ण, डबल इंजन…

Spread the loveरायपुर। उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने बस्तर में नक्सलवाद के सफाये के 100 दिन पूर्ण होने पर कहा कि, नक्सलवाद…