• 25/06/2023

हर वर्ग के लोगों का विकास हमारा मुख्य ध्येय: CM बघेल

हर वर्ग के लोगों का विकास हमारा मुख्य ध्येय: CM बघेल
Spread the love

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल शनिवार को बेमेतरा जिले के साजा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम कन्हेरा में चंद्रनाहू कुर्मी क्षत्रिय समाज के एक दिवसीय 52वें केंद्रीय महाअधिवेशन में शामिल हुए। समाज प्रमुखों ने मुख्यमंत्री का पगड़ी पहनाकर स्वागत अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि कुर्मी समाज प्रारंभ से ही खेती किसानी से जुड़ा हुआ है। प्रदेश के अधिकांश लोग कृषि कार्य पर निर्भर है। इसे ध्यान में रखते हुए सरकार द्वारा कृषकों के हित में अनेक योजनाएं संचालित की जा रही है।

उन्होंने कहा कि हमारे पूर्वज डॉ. खूबचंद बघेल, चंदूलाल चंद्राकर और अन्य पूर्वजों का सपना था कि छत्तीसगढ़ राज्य का निर्माण हो और छत्तीसगढिय़ा किसान, मजदूर, श्रमिकों, गरीब तथा पिछड़े वर्ग की स्थिति में सुधार हो। शिक्षा, स्वास्थ्य रोजगार सहित सभी क्षेत्रों में रोजगार के अवसर मिले। छत्तीसगढ़ सरकार अपने पुरखों के सपनों को साकार बनाते हुए आगे बढ़ रही है।

मुख्यमंत्री बघेल ने आगे कहा कि राज्य को सशक्त और एक मजबूत राज्य बनाने के दिशा में हमने काम किया है। हर वर्ग के लोगों का विकास ही हमारा मुख्य ध्येय है। सबसे पहले किसानों का कर्जा माफ किया। साथ ही धान के साथ ही मक्का, गन्ना का समर्थन मूल्य में खरीदी के साथ-साथ पहली बार लघुधान्य कोदो, कुटकी, रागी की समर्थन मूल्य में खरीदी हुई। बीते चार सालों में छत्तीसगढ़ में किसानों की संख्या, धान का उत्पादन और फसलों का रकबा भी बढ़ा है।

किसानों की आर्थिक स्थिति में सुधार हो रहा है। उन्होंने कहा कि न्याय योजनाओं तथा किसानों, महिलाओं, वनवासियों, युवाओं के हित में लिए गए फैसलों से लोगों के जीवन में बड़ा परिवर्तन दिख रहा है। उन्होंने कहा कि आने वाले धान खरीदी सीजन में प्रति एकड़ 20 क्विंटल धान खरीदी का निर्णय लिया है। इससे छत्तीसगढ़ के किसानों की स्थिति में और सकारात्मक सुधार देखने को मिलेगा।

Related post

बेटियों की खुशहाली और उनके चेहरे की मुस्कान हमारे लिए सबसे बड़ा आशीर्वाद – सीएम साय

बेटियों की खुशहाली और उनके चेहरे की मुस्कान हमारे…

Spread the loveरायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि बेटियों की खुशहाली…
मुख्यमंत्री साय ने बाबा कर्मेश्वर का किया रुद्राभिषेक, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की

मुख्यमंत्री साय ने बाबा कर्मेश्वर का किया रुद्राभिषेक, प्रदेशवासियों…

Spread the love00 मुख्यमंत्री ने ग्राम कर्रा में मंगल भवन निर्माण की घोषणा की 00 प्रदेश के शक्तिपीठों को धार्मिक कॉरिडोर…
छत्तीसगढ़ BJP में संगठनात्मक नियुक्तियां : 15 नगरीय निकायों के लिए प्रभारी-सहप्रभारियों की सूची जारी

छत्तीसगढ़ BJP में संगठनात्मक नियुक्तियां : 15 नगरीय निकायों…

Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ में नगरीय निकायों को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने संगठनात्मक नियुक्तियों का ऐलान किया है। बीजेपी ने…