• 26/06/2023

छत्तीसगढ़ में इन जिलों में होगी भारी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज और येलो अलर्ट

छत्तीसगढ़ में इन जिलों में होगी भारी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज और येलो अलर्ट
Spread the love

प्रदेश में दो दिनों से लगातार हो रही बारिश के बाद आज फिर मौसम विभाग ने भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। राज्य के कुछ जिलों में यलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं मौसम विभाग के अनुसार बिलासपुर, दुर्ग, कबीरधाम मुंगेली, पेंड्रा और बेमेतरा जिलों में भारी बारिश होने की संभावना के साथ ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। जिसमें मूसलाधार बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना है।

प्रदेश के कुछ हिस्सों में अभी अच्छी बारिश हो रही है। कुछ स्थानों पर नदी नाले उफान पर भी बताए जा रहे हैं। राज्य मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के कुछ जिलों में बारिश को लेकर यलो अलर्ट भी जारी किया गया है। इन जिलों में कोरबा, कोरिया, रायपुर, जांजगीर, बीजापुर, महासमुंद, राजनांदगांव सहित बालोद में गरज चमक के साथ अतिभारी बारिश होने की संभावना जताई है।

राज्य में मानसून की अनुकूल परिस्थितियां बनती जा रही है। वहीं राज्य के कुछ भाग में थोड़ी देरी से पहुंचने की संभावना है। उपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण कुछ किलोमीटर की ऊचाई तक विस्तारित है। इसमें छत्तीसगढ़, झारखंड सहित मध्यप्रदेश के उपरी भाग में आने वाले दो दिनों तक रहने की संभावना है। जिसकी वजह से बारिश अतिभारी होने की संभावना है। राज्य में 27 जून को अधिकांश क्षेत्रो में हल्की और मध्यम बारिश होने की संभावना है वहीं कुछ ऐसे क्षेत्र भी है जिसमें बिलासपुर संभाग जिले के कुछ जिले और दुर्ग संभाग के उत्तरी जिले जिसमें मूसलाधार बारिश होने की संभावना है।

Related post

बेटियों की खुशहाली और उनके चेहरे की मुस्कान हमारे लिए सबसे बड़ा आशीर्वाद – सीएम साय

बेटियों की खुशहाली और उनके चेहरे की मुस्कान हमारे…

Spread the loveरायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि बेटियों की खुशहाली…
मुख्यमंत्री साय ने बाबा कर्मेश्वर का किया रुद्राभिषेक, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की

मुख्यमंत्री साय ने बाबा कर्मेश्वर का किया रुद्राभिषेक, प्रदेशवासियों…

Spread the love00 मुख्यमंत्री ने ग्राम कर्रा में मंगल भवन निर्माण की घोषणा की 00 प्रदेश के शक्तिपीठों को धार्मिक कॉरिडोर…
छत्तीसगढ़ BJP में संगठनात्मक नियुक्तियां : 15 नगरीय निकायों के लिए प्रभारी-सहप्रभारियों की सूची जारी

छत्तीसगढ़ BJP में संगठनात्मक नियुक्तियां : 15 नगरीय निकायों…

Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ में नगरीय निकायों को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने संगठनात्मक नियुक्तियों का ऐलान किया है। बीजेपी ने…