• 29/06/2023

जल जीवन सर्वेक्षण 2023: देश के 43 आकांक्षी जिलों में नारायणपुर को मिला दूसरा स्थान

जल जीवन सर्वेक्षण 2023: देश के 43 आकांक्षी जिलों में नारायणपुर को मिला दूसरा स्थान
Spread the love

जल जीवन सर्वेक्षण 2023 में छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले ने देश के 43 आकांक्षी जिलों में दूसरा स्थान हासिल किया है। नारायणपुर जिले को यह गौरवपूर्ण रैंकिंग बीते छह माह के दौरान जल जीवन मिशन के कार्यों के बेहतरीन क्रियान्वयन के लिए मिली है।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री गुरू रूद्रकुमार ने नारायणपुर जिले की इस उपलब्धि की सराहना करते हुए जल जीवन मिशन के कार्यों के क्रियान्वयन में जुटे सभी अधिकारियों-कर्मचारियों को बधाई दी है।

गौरतलब है कि एक अक्टूबर 2022 से 31 मार्च 2023 तक हुए जल-जीवन सर्वेक्षण 2023 में नारायणपुर को देश के आकांक्षी जिलों में दूसरा स्थान मिला है। मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि स्वच्छ पेयजल आपूर्ति के उद्देश्य से पूरे प्रदेश में जल जीवन मिशन के कार्यों को तेजी से पूरा कराया जा रहा है। आकांक्षी जिले के रूप नारायणपुर को मिली यह उपलब्धि प्रदेश के लिए गौरवपूर्ण है।

उन्होंने कहा है कि जल जीवन मिशन में छत्तीसगढ़ राज्य की प्रगति की सराहना पेयजल एवं स्वच्छता विभाग, जल शक्ति मंत्रालय भारत सरकार ने की है। राज्य में अब तक 25 लाख से अधिक परिवारों को घरेलू नल कनेक्शन प्रदान कर राज्य ने 50 फीसद से अधिक का लक्ष्य पूरा कर लिया है। बीते एक पखवाड़े में एक लाख 27 हजार से अधिक ग्रामीण परिवारों को घरेलू नल कनेक्शन प्रदाय किए जाने की उल्लेखनीय उपलब्धि भी छत्तीसगढ़ ने हासिल की है।

Related post

संघ प्रमुख डा.मोहन भागवत कल से दो दिन के छग प्रवास पर

संघ प्रमुख डा.मोहन भागवत कल से दो दिन के…

Spread the love रायपुर। राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ(आरएसएस)के सरसंघचालक डा.मोहन भागवत दो दिवसीय प्रवास पर कल 22 अक्टूबर को छत्तीसगढ़ आ रहे…
महिला क्रिकेट की ऐतिहासिक श्रृंखला से प्रदेश की बेटियों को मिलेगी नई प्रेरणा : मुख्यमंत्री साय

महिला क्रिकेट की ऐतिहासिक श्रृंखला से प्रदेश की बेटियों…

Spread the loveखेल प्रतिभाओं को अवसर और विश्वस्तरीय खेल अधोसंरचना का विकास हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों से छत्तीसगढ़…
मुख्यमंत्री साय ने रावणभाठा दशहरा उत्सव के आयोजन के लिए प्रतिवर्ष 10 लाख रुपए प्रदान करने की घोषणा की

मुख्यमंत्री साय ने रावणभाठा दशहरा उत्सव के आयोजन के…

Spread the loveमुख्यमंत्री श्री साय ऐतिहासिक रावणभाठा मैदान में आयोजित विजयादशमी उत्सव में हुए शामिल, प्रदेशवासियों को दी दशहरा पर्व की…