• 16/07/2023

आज से ‘आप’ करेगी प्रदेश में बदलाव यात्रा का आगाज

आज से ‘आप’ करेगी प्रदेश में बदलाव यात्रा का आगाज
Spread the love

आम आदमी पार्टी छत्तीसगढ़ के इन शहरों से निकलेगी ‘बदलाव यात्रा’। प्रदेश प्रभारी संजीव झा समेत चारों सहप्रभारी बदलाव यात्रा का नेतृत्व करेंगे। हरदीप सिंह मुंडिया ने कहा जांजगीर-चापा से निकाली जाएगी बदलाव यात्रा जिसमे सहप्रभारी भी शामिल होंगे। कल सोमवार को रायगढ़ से भी पार्टी नेता ‘बदलाव यात्रा’ निकालेंगे।

आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी ने तैयारियां तेज कर दी है। पार्टी बिलासपुर में आयोजित महारैली के बाद पूरे प्रदेश में बदलाव यात्रा शुरू करने जा रही है। इसको लेकर प्रदेश सह प्रभारी एवं पंजाब के विधायक हरदीप सिंह मुंडिया ने एक प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित किया। मुंडिया ने कहा कि आप सभी ने मिलकर बिलासपुर में बहुत जबरदस्त महारैली का आयोजन किया। महारैली में प्रदेश के कोने-कोने से लोग शामिल हुए। इस महारैली से यहां स्पष्ट हो गया है कि प्रदेश की जनता बदलाव चाहती है और यह बदलाव की लहर चल चुकी है।

हरदीप सिंह मुंडिया ने बताया कि प्रदेशभर के सभी विधानसभाओं में निकाली जाएगी ‘बदलाव यात्रा’ के माध्यम से प्रदेश की जनता को सत्तापक्ष और विपक्ष दोनों के खिलाफ मोर्चा खोलेंगे। ‘बदलाव यात्रा’ प्रदेश के सभी विधानसभाओं के मुख्य बाजार में आयोजित की जाएगी। जिसमें बड़ी संख्या में पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे।

सह प्रभारी ने बताया कि ‘बदलाव यात्रा’ का आगाज आज जांजगीर चांपा से होने जा रहा है। इसके बाद सोमवार को प्रदेश का प्रभारी संजीव झा रायगढ़ से बदलाव यात्रा की शुरुआत करेंगे। बदलाव यात्रा की तैयारियां पूरी हो गई हैं। पिछले 15 दिनों से बदलाव यात्रा की तैयारी चल रही थी। जिसको आज अंतिम रूप दे दिया गया है। उन्होंने कहा कि इस बदलाव यात्रा का मकसद प्रदेश के सभी विधानसभाओं में पहुंचना है और जनता से संवाद कर राजनीतिक बदलाव के लिए प्रेरित करना है।

Related post

नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता

नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी…

Spread the loveनेपाल-तिब्बत सीमा पर आई भीषण बाढ़ ने कैलाश मानसरोवर यात्रा से लौट रहे कई श्रद्धालुओं की मुश्किलें बढ़ा दी…
बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय

बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल :…

Spread the love 00 मुख्यमंत्री निवास में रक्षाबंधन का आत्मीय उल्लास, विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचीं माताओं-बहनों ने मुख्यमंत्री को बांधी राखी…
Jashpur Women Empowerment: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने ‘जशपुर एक्सप्रेस’ योजना का किया शुभारंभ

Jashpur Women Empowerment: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने…

Spread the loveJashpur Women Empowerment News: रक्षाबंधन के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जशपुर जिले के बगिया कैंप कार्यालय से…