• 24/07/2023

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने साधा निशाना, कहा- वन मैन शो से कांग्रेस में आक्रोश

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने साधा निशाना, कहा- वन मैन शो से कांग्रेस में आक्रोश
Spread the love

BJP प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने सोमवार को प्रदेश कार्यालय में कांग्रेस को करार जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि ED की कार्रवाई पर कांग्रेस ने झूठ बोला है। झूठ बोलना कांग्रेस की आदत है। छत्तीसगढ़ में ईडी की कारवाई कई महीनों से चल रही है। इस कार्रवाई के कारण कोयला घोटाले से लेकर शराब घोटाले का उजागर हुआ है। वास्तविकता यही है कि कांग्रेस सरकार छत्तीसगढ़ को दोनों हाथ से लूटने का काम कर रही है। इनके खिलाफ ED की कार्रवाई तथ्यों के आधार पर हो रही है।

वहीं शराब दुकानों में दो काउंटर है। ये आम लोगों को पता था जब आम लोगों को पता हो तो ED को भी पता चलेगा। जब ईडी को पता चलेगा तो निश्चित तौर पर कार्रवाई होगी।

कांग्रेस प्रभारी कुमारी शैलजा के कांग्रेसी कार्यकर्ताओं से भेंट को लेकर साव ने कहा कि कांग्रेस में तानाशाही चल रही है, वन मैन शो कांग्रेस में चल रहा है। इस कारण से कांग्रेस कार्यकर्ताओं में आक्रोश है नाराजगी है। जो कई बार प्रदर्शित भी हुआ है। आज कांग्रेस के कार्यकर्ता भी जनता के सवालों का जवाब नही दे पा रहे हैं क्योंकि इस कांग्रेस सरकार ने पौने पांच सालों में कोई कार्य नही किया है। सिवाए जनता को लूटने की।

Related post

नक्सल मुक्त बस्तर के 100 दिन पूर्ण, डबल इंजन सरकार ने असंभव कार्य किया संभव : साव

नक्सल मुक्त बस्तर के 100 दिन पूर्ण, डबल इंजन…

Spread the loveरायपुर। उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने बस्तर में नक्सलवाद के सफाये के 100 दिन पूर्ण होने पर कहा कि, नक्सलवाद…
रायपुर समेत छह क्रिकेट स्टेडियमो में खेल गतिविधि के आयोजन पर रोक

रायपुर समेत छह क्रिकेट स्टेडियमो में खेल गतिविधि के…

Spread the loveरायपुर। राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) ने जल संरक्षण से जुड़े मामले में देश के तीन क्रिकेट स्टेडियमों को अगली सुनवाई…
उत्कृष्ट खिलाड़ियों को सरकारी सेवा का अवसर: मुख्यमंत्री साय के निर्णय का छत्तीसगढ़ ओलम्पिक एसोसिएशन ने किया स्वागत

उत्कृष्ट खिलाड़ियों को सरकारी सेवा का अवसर: मुख्यमंत्री साय…

Spread the loveउत्कृष्ट खिलाड़ियों को सरकारी सेवा का अवसर: मुख्यमंत्री साय के निर्णय का छत्तीसगढ़ ओलम्पिक एसोसिएशन ने किया स्वागत मुख्यमंत्री…