• 26/07/2023

रमन ने सीएम भूपेश और रविन्द्र चौबे को लिखा पत्र

रमन ने सीएम भूपेश और रविन्द्र चौबे को लिखा पत्र
Spread the love

पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ रमन सिंह ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और स्कूल शिक्षा मंत्री रविंद्र चौबे को कांग्रेस घोषणा पत्र में किये गए वादों की याद दिलाया है। एक साथ तीन पत्र लिखकर रमन सिंह ने भूपेश सरकार से जनता से किये गए वादों को पूरा करने कहा है।

छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम और भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने बुधवार, 26 जुलाई को प्रदेश की भूपेश बघेल सरकार को तीन पत्र लिखे हैं। इन पत्रों में उन्होंने दो पत्र मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को लिखे हैं। पहले पत्र में उन्होंने लिखा है कि, जन घोषणा पत्र 2018 में नियमितीकरण और आउटसोर्सिंग को खत्म करने की बात कही गई थी।

दूसरे पत्र में उन्होंने दिवंगत शिक्षकों के परिवार जनों को अनुकम्पा नियुक्ति देने की बात कही गयी थी। उन्होंने लिखा है कि, मैं आपसे अनुरोध करता हूं की आप जनघोषणा पत्र के वादों को पूरा करें। तीसरा पत्र उन्होंने शिक्षा मंत्री रविंद्र चौबे को लिखा है, जिसमे उन्होंने शिक्षाकर्मियों को नियमित करने की बात कही है।

Related post

संघ प्रमुख डा.मोहन भागवत कल से दो दिन के छग प्रवास पर

संघ प्रमुख डा.मोहन भागवत कल से दो दिन के…

Spread the love रायपुर। राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ(आरएसएस)के सरसंघचालक डा.मोहन भागवत दो दिवसीय प्रवास पर कल 22 अक्टूबर को छत्तीसगढ़ आ रहे…
महिला क्रिकेट की ऐतिहासिक श्रृंखला से प्रदेश की बेटियों को मिलेगी नई प्रेरणा : मुख्यमंत्री साय

महिला क्रिकेट की ऐतिहासिक श्रृंखला से प्रदेश की बेटियों…

Spread the loveखेल प्रतिभाओं को अवसर और विश्वस्तरीय खेल अधोसंरचना का विकास हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों से छत्तीसगढ़…
मुख्यमंत्री साय ने रावणभाठा दशहरा उत्सव के आयोजन के लिए प्रतिवर्ष 10 लाख रुपए प्रदान करने की घोषणा की

मुख्यमंत्री साय ने रावणभाठा दशहरा उत्सव के आयोजन के…

Spread the loveमुख्यमंत्री श्री साय ऐतिहासिक रावणभाठा मैदान में आयोजित विजयादशमी उत्सव में हुए शामिल, प्रदेशवासियों को दी दशहरा पर्व की…