• 27/07/2023

छत्तीसगढ़ के 7 पुलिस अधिकारियों को मिलेगा प्रेसिडेंट गेलेंट्री अवार्ड

छत्तीसगढ़ के 7 पुलिस अधिकारियों को मिलेगा प्रेसिडेंट गेलेंट्री अवार्ड
Spread the love

राज्य पुलिस के सात अधिकारियों को राष्ट्रपति का वीरता पदक से नवाज़ा जायेगा।15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस समारोह में वीरता पदक दिया जाएगा। पदक सम्मान वाले अधिकारीयों में आइपीएस अभिषेक पल्लव, आर आई वैभव मिश्रा, एस आई अश्वनी सिन्हा, एस आई यशवंत श्याम, एएसआई उसारू राम कुर्राम और इंस्पेक्टर उत्तम कुमार समेत शहीद एपीसी कृष्णपाल सिंह कुशवाह को मरणोपरांत वीरता पदक दिया जाएगा।

छत्तीसगढ़ पुलिस के सात पुलिस अधिकारियों को राष्ट्रपति के वीरता पदक से 15 अगस्त को सम्मानित किया जाएगा। इन पुरस्कारों की घोषणा 26 जनवरी को की गई थी। पुलिस मुख्यालय ने सभी अधिकारियों को एक पत्र जारी कर 15 अगस्त को रायपुर के पुलिस परेड ग्राउंड में उपस्थित करने का निर्देश दिया है।

बता दें कि वीरता पदक सैन्य कर्मियों को खतरनाक परिस्थितियों में वीरता के कार्यों के लिए प्रदान किया जाता है। और छ्त्तीसगढ़ के 7 पुलिस अधिकारियों इस पदक से नवाजा जाना प्रदेश के लिए गर्व की बात है। वैभव मिश्रा अभी रायपुर पुलिस लाइन में निरीक्षक पद पर पदस्थ हैं। वहीं आइपीएस अभिषेक पल्लव फिलहाल दुर्ग से ट्रांसफर होने के बाद जिला कबीरधाम में पदस्थ हैं।

6बलिदानी कृष्णपाल सिंह कुशवाह छत्तीसगढ़ की झीरम घाटी में नक्सलियों से मुठभेड़ में बलिदान हो गए थे। बलिदानी कृष्णपाल सिंह ने वर्ष 1995 में भिलाई से एसएएफ ज्वाइन की थी। अभी वह एसटीएफ में एपीसी के पद पर थे।

Related post

बस्तर तिरंगा यात्रा में शामिल होंगे उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा और वन मंत्री केदार कश्यप

बस्तर तिरंगा यात्रा में शामिल होंगे उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा…

Spread the love०–13 अगस्त को सुकमा के दुर्गम इलाकों से गुजरेगी तिरंगा यात्रा ०–‘हर घर तिरंगा अभियान के तहत राष्ट्रभक्ति, शांति…
साइबर फ्रॉड पर बलौदाबाजार पुलिस अलर्ट, संदिग्ध कॉल और लिंक से रहें सावधान

साइबर फ्रॉड पर बलौदाबाजार पुलिस अलर्ट, संदिग्ध कॉल और…

Spread the loveबलौदाबाजार-भाटापारा। जिले में ऑनलाइन ठगी के बढ़ते मामलों के बीच पुलिस ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी…
छत्तीसगढ़ के पहले पर्व हरेली पर मुख्यमंत्री निवास में सजी लोक संस्कृति की जीवंत झांकी

छत्तीसगढ़ के पहले पर्व हरेली पर मुख्यमंत्री निवास में…

Spread the love00 गेड़ी, बिल्लस, गोटी और बाटी जैसे पारंपरिक खेलों ने लौटाई गांव की यादें, लोकगीत-लोकनृत्य और छत्तीसगढ़ी व्यंजनों की…