• 06/08/2023

इंदिरा प्रियदर्शिनी बैंक घोटाला मामला, रायपुर पुलिस ने 44 को भेजा नोटिस

इंदिरा प्रियदर्शिनी बैंक घोटाला मामला, रायपुर पुलिस ने 44 को भेजा नोटिस
Spread the love

इंदिरा प्रियदर्शिनी महिला सहकारी बैंक घोटाले में रायपुर पुलिस ने 44 कारोबारी और उद्योगपतियों को नोटिस जारी किया है। जिन्हें नोटिस जारी हुआ है उनमें 40 छत्तीसगढ़ के तो 3 से 4 महाराष्ट्र के हैं।

पुलिस अपनी जांच का दायरा बढ़ाते हुए बहुत जल्द और लोगों को भी पूछताछ के लिए तलब करेगी। बैंक घोटाले में शामिल आरोपियों को 11 अगस्त को कोर्ट में उपस्थित होने का आदेश दिया है।

तत्संबंध में जानकारी के अनुसार 21 जून 2023 को राज्य शासन द्वारा की गई प्रार्थना स्वीकृत कर रायपुर के प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी भूपेश कुमार बसंत ने प्रियदर्शिनी बैंक घोटाला की नए सिरे से जांच की अनुमति दी थी।

वर्ष 2006 में रायपुर के इंदिरा प्रियदर्शिनी बैंक घोटाला में करीब 28 करोड़ रुपये की अनियमितता सामने आई थी। मामले में तत्कालीन बैंक मैनेजर उमेश सिन्हा का नार्को टेस्ट की सीडी 14 साल बाद रायपुर कोर्ट में पेश की गई थी।

इस मामले के सभी अभियुक्तों को को कोर्ट मे पेश होने का निर्देश दिया गया है। विशेष लोक अभियोजक संदीप दुबे के मुताबिक इनमे से कई तो सालों से पेश नहीं हुए हैं। अब सभी को 11 अगस्त को प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी के यहां मेडिकल सर्टिफि़केट और एफिडेविट सहित प्रस्तुत होना होगा।

Related post

बेटियों की खुशहाली और उनके चेहरे की मुस्कान हमारे लिए सबसे बड़ा आशीर्वाद – सीएम साय

बेटियों की खुशहाली और उनके चेहरे की मुस्कान हमारे…

Spread the loveरायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि बेटियों की खुशहाली…
मुख्यमंत्री साय ने बाबा कर्मेश्वर का किया रुद्राभिषेक, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की

मुख्यमंत्री साय ने बाबा कर्मेश्वर का किया रुद्राभिषेक, प्रदेशवासियों…

Spread the love00 मुख्यमंत्री ने ग्राम कर्रा में मंगल भवन निर्माण की घोषणा की 00 प्रदेश के शक्तिपीठों को धार्मिक कॉरिडोर…
छत्तीसगढ़ BJP में संगठनात्मक नियुक्तियां : 15 नगरीय निकायों के लिए प्रभारी-सहप्रभारियों की सूची जारी

छत्तीसगढ़ BJP में संगठनात्मक नियुक्तियां : 15 नगरीय निकायों…

Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ में नगरीय निकायों को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने संगठनात्मक नियुक्तियों का ऐलान किया है। बीजेपी ने…