• 07/08/2023

विश्व आदिवासी दिवस पर सभी जिलों में होंगे कार्यक्रम

विश्व आदिवासी दिवस पर सभी जिलों में होंगे कार्यक्रम
Spread the love

भूपेश बघेल सरगुजा और बस्तर में आयोजित विश्व आदिवासी दिवस के कार्यक्रम में शामिल होंगे। उनके अलावा मुख्य अतिथियों में मुख्यमंत्री बघेल समेत, अध्यक्ष छत्तीसगढ़ विधानसभा, मंत्रीगण, संसदीय सचिवों, विधायकों के नाम शामिल किए गए हैं। हालांकि उप मुख्यमंत्री टीएस सिहंदेव का फ़िलहाल कार्यक्रम निर्धारित नहीं किया गया है।

जानकारी के मुताबिक राज्य शासन 9 अगस्त को विश्व आदिवासी दिवस व्यापक स्तर पर मनाने जा रही है। इस दिन प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों में कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। मंत्रालय सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा इन कार्यक्रमों में मुख्य अतिथि नामांकित किए गए हैं।

इन जिलों में ये होंगे चीफ गेस्ट

जांजगीर-चांपा जिले में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत, बिलासपुर जिले में गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू, दुर्ग जिले में पंचायत एवं ग्रामीण विकास रविन्द्र चौबे, कबीरधाम (कवर्धा) में वन एवं परिवहन मंत्री मोहम्मद अकबर विश्व आदिवासी दिवस के कार्यक्रम में शामिल होंगे। रायपुर में नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिव कुमार डहरिया, सुकमा में उद्योग मंत्री कवासी लखमा, कोरबा में राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल, बालोद जिले में महिला एवं बाल विकास मंत्री अनिला भेंडिया, कोण्डागांव में आदिम जाति कल्याण मंत्री मोहन मरकाम, रायगढ़ जिले में उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल विश्व आदिवासी दिवस के कार्यक्रम में शामिल होंगे। मुंगेली जिले में ग्रामोद्योग मंत्री गुरू रूद्रकुमार, बलरामपुर-रामानुजगंज में संसदीय सचिव चिन्तामणी महाराज, महासमुन्द में संसदीय सचिव द्वारिकाधीश यादव, बेमेतरा जिले में संसदीय सचिव गुरूदयाल सिंह बंजारे, कांकेर जिले में संसदीय सचिव शिशुपाल शोरी, कोरिया जिले में संसदीय सचिव पारसनाथ राजवाड़े, मोहला-मानपुर- अम्बागढ़ चौकी जिले में संसदीय सचिव इन्द्रशाह मंडावी, बलौदाबाजार-भाटापारा जिले में संसदीय सचिव चन्द्रदेव प्रसाद राय, राजनांदगांव जिले में विधायक दलेश्वर साहू शामिल होंगे।

Related post

बेटियों की खुशहाली और उनके चेहरे की मुस्कान हमारे लिए सबसे बड़ा आशीर्वाद – सीएम साय

बेटियों की खुशहाली और उनके चेहरे की मुस्कान हमारे…

Spread the loveरायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि बेटियों की खुशहाली…
मुख्यमंत्री साय ने बाबा कर्मेश्वर का किया रुद्राभिषेक, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की

मुख्यमंत्री साय ने बाबा कर्मेश्वर का किया रुद्राभिषेक, प्रदेशवासियों…

Spread the love00 मुख्यमंत्री ने ग्राम कर्रा में मंगल भवन निर्माण की घोषणा की 00 प्रदेश के शक्तिपीठों को धार्मिक कॉरिडोर…
छत्तीसगढ़ BJP में संगठनात्मक नियुक्तियां : 15 नगरीय निकायों के लिए प्रभारी-सहप्रभारियों की सूची जारी

छत्तीसगढ़ BJP में संगठनात्मक नियुक्तियां : 15 नगरीय निकायों…

Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ में नगरीय निकायों को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने संगठनात्मक नियुक्तियों का ऐलान किया है। बीजेपी ने…