• 14/08/2023

आजादी की लड़ाई लंबी और कठिन थी, अब युवा पीढ़ी देश को मजबूत करे- राज्यपाल

आजादी की लड़ाई लंबी और कठिन थी, अब युवा पीढ़ी देश को मजबूत करे- राज्यपाल
Spread the love

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन ने प्रदेशवासियों सहित पूरे देशवासियों, सेना के जवानों और स्वतंत्रता सेनानियों को शुभकामनाएं दी हैं।

राज्यपाल हरिचंदन ने अपने संदेश में कहा कि 15 अगस्त को भारत गौरवशाली आजादी के 77 वर्ष पूरा कर रहा है। हमारी आजादी की लड़ाई लंबी और कठिन थी और इसमें असंख्य बहादुर लोगों ने अपना बलिदान दिया। उन समस्त महापुरूषों और बलिदानियों को नमन करते हैं।

महात्मा गांधी, सुभाष चन्द्र बोस और अनेक सेनानियों ने अपने-अपने तरीकों से भारत को ब्रिटिश शासन से मुक्ति दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

हमें उन असंख्य सेनानियों के बलिदान को नहीं भूलना चाहिए। इस आजादी को कायम रखने के लिए हमारी सेना के वीर जवानों और पुलिस कर्मियों ने भी अपनी शहादत दी है। उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि उनके योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता है।

राज्यपाल ने कहा कि भारत की आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने और यहां के लोगों, संस्कृति और उपलब्धियों के गौरव शाली इतिहास को याद करने और जश्न मनाने के लिए हम आजादी का अमृत महोत्सव मना रहे हैं।

यह महोत्सव असंख्य स्वतंत्रता सेनानियों को हमारी श्रद्धांजलि है। हम सभी आजादी के इस पावन पर्व पर देश को विघटनकारी और असामाजिक तत्वोें से मुक्ति दिलाने का संकल्प लें।

राज्यपाल हरिचंदन ने युवा पीढ़ी से भी आहवान किया कि भारत की एकता और अखण्डता को मजबूत करने में अपनी सक्रिय भूमिका निभायें।

Related post

बस्तर तिरंगा यात्रा में शामिल होंगे उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा और वन मंत्री केदार कश्यप

बस्तर तिरंगा यात्रा में शामिल होंगे उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा…

Spread the love०–13 अगस्त को सुकमा के दुर्गम इलाकों से गुजरेगी तिरंगा यात्रा ०–‘हर घर तिरंगा अभियान के तहत राष्ट्रभक्ति, शांति…
साइबर फ्रॉड पर बलौदाबाजार पुलिस अलर्ट, संदिग्ध कॉल और लिंक से रहें सावधान

साइबर फ्रॉड पर बलौदाबाजार पुलिस अलर्ट, संदिग्ध कॉल और…

Spread the loveबलौदाबाजार-भाटापारा। जिले में ऑनलाइन ठगी के बढ़ते मामलों के बीच पुलिस ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी…
छत्तीसगढ़ के पहले पर्व हरेली पर मुख्यमंत्री निवास में सजी लोक संस्कृति की जीवंत झांकी

छत्तीसगढ़ के पहले पर्व हरेली पर मुख्यमंत्री निवास में…

Spread the love00 गेड़ी, बिल्लस, गोटी और बाटी जैसे पारंपरिक खेलों ने लौटाई गांव की यादें, लोकगीत-लोकनृत्य और छत्तीसगढ़ी व्यंजनों की…