• 17/08/2023

छत्तीसगढ़ के लिए बीजेपी की पहली लिस्ट जारी, 21 उम्मीदवारों की घोषणा

छत्तीसगढ़ के लिए बीजेपी की पहली लिस्ट जारी, 21 उम्मीदवारों की घोषणा
Spread the love

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी ने अपनी पहली लिस्ट जारी कर दी है। छत्तीसगढ़ के लिए बीजेपी ने 21 विधानसभा सीटों के लिए उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के खिलाफ पाटन विधानसभा सीट से सांसद विजय बघेल को टिकट दिया गया है। विजय बघेल दुर्ग संसदीय सीट से सांसद हैं। बीजेपी की पहली लिस्ट में उन विधानसभा सीटों पर फोकस किया गया है। जिसमें पिछले विधानसभा चुनाव में बीजेपी की हार हुई थी। पार्टी ने अभी किसी मौजूदा विधायक की विधानसभा सीट से उम्मीदवार घोषित नहीं किए हैं।

दुर्ग सांसद विजय बघेल को पार्टी ने पाटन विधानसभा सीट से टिकट देकर मुकाबले को रोचक बना दिया है। इस सीट से मुख्यमंत्री भूपेश बघेल विधायक हैं। पार्टी ने भूपेश बघेल के खिलाफ उनके भतीजे को उतारा है।

किसे कहां से मिला टिकट
भूलन सिंह मरावी को प्रेमनगर विधानसभा सीट से उम्मीदवार बनाया गया है। भटगांव से लक्ष्मी राजवाड़े, प्रतापपुर से शकुंतला सिंह पोर्थे, रामानुजगंज से रामविचार नेताम, लुन्द्र से प्रबोज भींज, खरसिया से महेश साहू, धर्मजागढ़ से हरिश्चन्द्र राठिया, कोरबा से लखनलाल देवांगन, मरवाही से प्रणव कुमार मरपच्ची, सरायपाली से सरला कोसरिया, खल्लारी से अल्क चंद्राकर, अभानपुर से इन्द्रकुमार साहू, राजिम से रोहित साहू, सिहावा से श्रवण मरकाम, दांडा लोहरा से देवलाल हलवा ठाकुर, पाटन से विजय बघेल, खैरागढ़ से विक्रांत सिंह, खुज्जी से गीता घासी साहू, मोहला-मानपुर से संजीव साह, कांकेर से शाराम नेताम, बस्तर मनीराम कश्यप को उम्मीदवार बनाया गया है।

Related post

Crime News- पति ही निकला पत्नी का हत्यारा: चरित्र शंका में ईंट और CFL बल्ब से की हत्या, पुलिस ने किया खुलासा…

Crime News- पति ही निकला पत्नी का हत्यारा: चरित्र…

Spread the loveकवर्धा। छत्तीसगढ़ की कवर्धा पुलिस ने महिला के हत्याकांड का खुलासा कर दिया है। हत्यारा कोई और नहीं बल्कि उसका…
Aaj Ka Rashifal : आज 1 अगस्त को किन राशियों का बदलेगा भाग्य ? जाने अपना राशिफल

Aaj Ka Rashifal : आज 1 अगस्त को किन…

Spread the loveAaj Ka Rashifal 1 August 2026 : आज 1 अगस्त के दिन शनिवार है। आज शनिवार के दिन शनि देव…
Aaj Ka Panchang, 1 August 2026: 1 अगस्त 2026 का क्या है अभिजित मुहूर्त और राहुकाल, जानें आज का पंचांग

Aaj Ka Panchang, 1 August 2026: 1 अगस्त 2026…

Spread the loveAaj Ka Panchang 1 August 2026 (आज का पंचांग 1 अगस्त 2026): आज श्रावण मास के कृष्ण पक्ष की तृतीया…