• 21/01/2024

भगवान राम की शोभा यात्रा में पथराव, पुलिस ने दागे आंसू गैस के गोले, अब स्थिति…

भगवान राम की शोभा यात्रा में पथराव, पुलिस ने दागे आंसू गैस के गोले, अब स्थिति…
Spread the love

रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर पूरे देश में उत्साह का माहौल है। राज्यों में अलग-अलग कई तरह के आयोजन भी किए जा रहे हैं। इस बीच गुजरात के मेहसाणा जिले में भगवान राम की शोभा यात्रा पर पथराव का मामला सामने आया है। पथराव के बाद पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे।

मामले में पुलिस महानिरीक्षक वीरेन्द्र सिंह यादव ने कहगा कि अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा की पूर्व संध्या पर खेरालु शहर में घटना हुई है। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को आंसू गैस के तीन गोले दागने पड़े।

उन्होंने कहा कि तलाशी अभियान के बाद पंद्रह लोगों को हिरासत में लिया गया है। ऐसा नहीं लगता कि पथराव से कोई गंभीर रुप से घायल हुआ है। घटनास्थल पर स्थिति शांतिपूर्ण है और इलाके में पुलिस की गश्त बढ़ा दी गई है।

एमपी में पोस्टर फाड़कर सोशल मीडिया में अपलोड किया

इससे ठीक दो दिन पहले मध्य प्रदेश में भी इसी तरह की घटना सामने आई थी। सूबे के ग्वालियर में राम मंदिर के एक पोस्टर को कथित तौर पर फाड़ने और इसका वीडियो सोशल मीडिया में अपलोड करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया था।

ग्वालियर एसएसपी राजेश सिंह चंदेल ने कहा कि 16 जनवरी को हिंदू सेना के एक पदाधिकारी की शिकायत पर पुलिस ने धार्मिक भावनाओं को आहत करने के लिए गिरफ्तार किया था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 505 (2) के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है।

Related post

PM Kisan 24वीं किस्त से पहले बड़ा अपडेट, किसानों के लिए बदले 4 अहम नियम

PM Kisan 24वीं किस्त से पहले बड़ा अपडेट, किसानों…

Spread the loveनई दिल्ली – प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM-KISAN) की 24वीं किस्त की डेट अभी तय नहीं है। यह 30…
रबी फसलों के MSP में बढ़ोतरी, दलहन-तिलहन पर सरकार का खास जोर

रबी फसलों के MSP में बढ़ोतरी, दलहन-तिलहन पर सरकार…

Spread the loveबांदा :- केंद्र सरकार ने रबी विपणन सीजन 2027-28 के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) में बढ़ोतरी का ऐलान…
EPFO का बड़ा अपडेट! नौकरी बदलते ही अपने आप ट्रांसफर होगा PF का पैसा

EPFO का बड़ा अपडेट! नौकरी बदलते ही अपने आप…

Spread the loveनई दिल्ली :- नौकरी बदलने पर पुरानी कंपनी के प्रोविडेंट फंड (PF) का पैसा नए खाते में ट्रांसफर कराने…