• 21/01/2024

पीएम मोदी कब पहुंचेंगे अयोध्या, प्राण प्रतिष्ठा से लेकर पूरा शेड्यूल हुआ जारी, जानें मिनट टू मिनट कार्यक्रम

पीएम मोदी कब पहुंचेंगे अयोध्या, प्राण प्रतिष्ठा से लेकर पूरा शेड्यूल हुआ जारी, जानें मिनट टू मिनट कार्यक्रम
Spread the love

अयोध्या में सोमवार 22 जनवरी को एक भव्य कार्यक्रम में भगवान रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होगी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी प्राण प्रतिष्ठा के इस कार्यक्रम के मुख्य यजमान हैं, वो मंदिर का भी उद्घाटन करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी के अयोध्या पहुंचने का शेड्यूल जारी हो गया है।

पीएम मोदी सुबह 10ः25 बजे विमान से अयोध्या एयरपोर्ट पहुंच जाएंगे। 20 मिनट बाद 10ः45 पर वो अयोध्या के हेलीपैड पहुंचेंगे। श्रीराम जन्मभूमि में 10ः55 पर उनका आगमन होगा। इसके बाद 11 बजे से दोपहर 12 बजे तक के लिए उनका कार्यक्रम रिजर्व रहेगा।

अपने रिजर्व कार्यक्रम के बाद पीएम मोदी दोपहर 12 बजकर 5 मिनट से लेकर 12 बजकर 55 मिनट यानि लगभग 50 मिनट तक प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में रहेंगे। इसके बाद दोपहर में करीब 1 बजे के आसपास वो एक सार्वजनिक कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। यहां पर प्रधानमंत्री मोदी दोपहर 2 बजे तक रहेंगे। इस कार्यक्रम में शामिल होने के बाद दोपहर करीब 2 बजकर 10 मिनट के बाद पीएम मोदी कुबेल टीला पहुंचेंगे और दर्शन करेंगे।

इसके बाद वो 2ः25 बजे वे हेलीपैड के लिए रवाना हो जाएंगे। 2 बजकर 40 मिनट पर हेलीपैड से एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगे। 3 बजकर 5 मिनट पर वो एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए रवाना होंगे।

Related post

नैनो उर्वरकों के उपयोग से लागत में कमी और उत्पादन में होती है वृद्धि

नैनो उर्वरकों के उपयोग से लागत में कमी और…

Spread the loveकिसानों को नैनो डीएपी एवं नैनो यूरिया के उपयोग के लिए किया जा रहा जागरूक राज्य में नैनो डीएपी…
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल से किसानों को बड़ी राहत

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल से किसानों को बड़ी…

Spread the loveखरीफ 2026 में पूर्व वर्ष की तरह मिलेगा एकमुश्त यूरिया, 80 प्रतिशत वितरण सीमा समाप्त रायपुर, 30 जून 2026/…
सामाजिक अंकेक्षण के दौरान प्राप्त आपत्तियों का कंडिकावार शीघ्र निराकरण सनिश्चित करें-मुख्य सचिव

सामाजिक अंकेक्षण के दौरान प्राप्त आपत्तियों का कंडिकावार शीघ्र…

Spread the loveमुख्य सचिव की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ सामाजिक अंकेक्षण इकाई की सामान्य सभा की बैठक सम्पन्न रायपुर, 30 जून 2026/मुख्य…