• 22/01/2024

कौन हैं आचार्य लक्ष्मीकांत दीक्षित, जो कराएंगे रामलला की प्राण प्रतिष्ठा

कौन हैं आचार्य लक्ष्मीकांत दीक्षित, जो कराएंगे रामलला की प्राण प्रतिष्ठा
Spread the love

अयोध्या में राम मंदिर के उद्घाटन और रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के लिए कुछ ही पल शेष है। दोपहर 12ः30 बजे से रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होगी। प्राण प्रतिष्ठा के लिए 84 सेकंड का मुहूर्त है। 121 आचार्यों की टीम रामलला प्राण प्रतिष्ठा का अऩुष्ठान संपन्न कराएंगे। काशी के आचार्य लक्ष्मीकांत दीक्षित इस प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान के मुख्य आचार्य हैं।

गर्भगृह में प्राण प्रतिष्ठा के दौरान आचार्य लक्ष्मीकांत दीक्षित, मुख्य यजमान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत सहित 5 लोग मौजूद रहेंगे। आईए आपको बताते हैं कौन हैं लक्ष्मीकांत दीक्षित जो प्राण प्रतिष्ठा का अनुष्ठान संपन्न कराएंगे।

लक्ष्मीकांत दीक्षित का परिवार पिछली कई पीढ़ियों से काशी में निवास करता है। वे मूलतः महाराष्ट्र के शोलापुर के हैं। उनके पूर्वजों ने नागपुर और नासिक रियासतों में भी कई धार्मिक अनुष्ठान कराए हैं।

कौन हैं लक्ष्मीकांत दीक्षित?

लक्ष्मीकांत दीक्षित वाराणसी के सांगवेद महाविद्यालय के वरिष्ठ आचार्य हैं। आचार्य लक्ष्मीकांत दीक्षित की गिनती काशी में यजुर्वेद के अच्छे विद्वानों में होती है। लक्ष्मीकांत दीक्षित ने वेद और अनुष्ठानों की दीक्षा अपने चाचा गणेश दीक्षित भट्ट से ली थी।

शिवाजी महाराज का राज्याभिषेक कराया

पंडित लक्ष्मीकांत के पूर्वज मशहूर पंडित गागा भट्ट भी हैं, जिन्होंने 17वीं शताब्दी में छत्रपति शिवाजी महाराज का राज्याभिषेक कराया था। लक्ष्मीकांत दीक्षित की अध्यक्षता में 121 पंडितों की टीम 16 जनवरी से प्राण प्रतिष्ठा के अनुष्ठान करा रहे हैं। इस टीम में काशी के 40 से अधिक विद्वान शामिल हैं।

Related post

बंदूक की गूंज थमी, अब गूंजेगी पढ़ाई, 20 साल बाद गच्छनपल्ली में बना पक्का स्कूल

बंदूक की गूंज थमी, अब गूंजेगी पढ़ाई, 20 साल…

Spread the love0 बच्चों को मिला सुरक्षित और सम्मानजनक भविष्य सुकमा। छत्तीसगढ के सुकमा जिले का गच्छनपल्ली गांव कभी नक्सल प्रभावित…
खरीफ सीजन ने पकड़ी रफ्तार, छत्तीसगढ़ में 20 लाख हेक्टेयर से अधिक रकबे में फसलों की बोनी…..

खरीफ सीजन ने पकड़ी रफ्तार, छत्तीसगढ़ में 20 लाख…

Spread the loveरायपुर: प्रदेश में खेती-किसानी का काम तेजी के साथ जारी है। राज्य में अब तक 20.14 लाख से अधिक हेक्टेयर…
CG Assembly : छत्तीसगढ़ विधानसभा का मानसून सत्र 13 जुलाई से, पांच दिनों तक कई अहम मुद्दों पर होगा मंथन

CG Assembly : छत्तीसगढ़ विधानसभा का मानसून सत्र 13…

Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा का मानसून सत्र 13 जुलाई से शुरू होने जा रहा है। यह सत्र 13 से 17 जुलाई…