• 22/01/2024

लालकृष्ण आडवाणी क्यों मौजूद नहीं थे प्राण प्रतिष्ठा में? सामने आई ये वजह

लालकृष्ण आडवाणी क्यों मौजूद नहीं थे प्राण प्रतिष्ठा में? सामने आई ये वजह
Spread the love

अयोध्या के राम मंदिर में आयोजित भव्य कार्यक्रम में सोमवार 22 जनवरी को भगवान रामलला के प्राण प्रतिष्ठा का आयोजन हुआ। इस भव्य कार्यक्रम में राम मंदिर आंदोलन के सबसे बड़े नेता और पूर्व प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी शामिल नहीं हुए।

दरअसल अयोध्या में काफी ठंड है और मौसम खराब होने की वजह से दौरा रद्द किया गया। लालकृष्ण आडवाणी 96 साल के हैं। उनकी सेहत को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है।

आपको बता दें लालकृष्ण आडवाणी राम मंदिर आंदोलन के प्रमुख चेहरा रहे हैं। आडवाणी ने सोमनाथ से रथयात्रा निकालकर पूरे देश में माहौल बना दिया था। उनके ही नेतृत्व में नेताओं की एक पीढ़ी तैयार हुई जिन्होंने राम मंदिर आंदोलन में भाग लिया।

लालकृष्ण आडवाणी द्वारा निकाली गई राम रथ यात्रा न सिर्फ उनके लिए बल्कि बीजेपी के लिए भी एक मील का पत्थर साबित हुई थी। रथयात्रा से पहले 1984 में 2 सीटें जीतने वाली बीजेपी ने 1989, 1991 और फिर लगातार चुनावों में अच्छा प्रदर्शन किया और फिर बहुमत हासिल कर केन्द्र में अपनी सरकार बनाई।

लालकृष्ण आडवाणी को देश की राजनीति को दो ध्रुवों में बदलने का श्रेय जाता है। अटल बिहारी वाजपेयी और लालकृष्ण आडवाणी की जोड़ी के नेतृत्व में केन्द्र में सरकार बनाया। 1999 से 2004 तक देश में दोनों नेताओं ने एनडीए की सरकार चलाई।

Related post

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने विकास कार्यों और योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा की

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने विकास कार्यों और योजनाओं…

Spread the loveगुणवत्ता के साथ समय-सीमा में कार्यों को पूर्ण करने के दिए निर्देश लापरवाही और धीमा प्रगति पर होगी कार्रवाई…
श्रावण के अंतिम सोमवार को अमरकंटक पहुंचे उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा

श्रावण के अंतिम सोमवार को अमरकंटक पहुंचे उप मुख्यमंत्री…

Spread the loveमां नर्मदा के दर्शन कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की कांवडि़यों के बीच बैठकर ग्रहण किया प्रसाद रायपुर–…
मुख्यमंत्री साय 25 अगस्त को महतारी वंदन योजना के 31वीं किस्त की राशि करेंगे जारी

मुख्यमंत्री साय 25 अगस्त को महतारी वंदन योजना के…

Spread the loveडौण्डीलोहारा में आयोजित समारोह में 67 लाख 28 हजार 918 बहनों के खाते में 631 करोड़ से अधिक की…