• 23/01/2024

Video: रामलीला में हनुमान बना कलाकार ‘राम’ के चरणों में गिरा और फिर मौत

Video: रामलीला में हनुमान बना कलाकार ‘राम’ के चरणों में गिरा और फिर मौत
Spread the love

सोमवार 22 जनवरी को अयोध्या के राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की गई। इस मौके पर देश भर में लोगों ने दीपोत्सव मनाया। इसके साथ ही देश के अलग-अलग हिस्सों में रामलीला का मंचन भी किया गया। हरियाणा के भिवानी में भी सोमवार को रामलीला का मंचन किया गया। इस दौरान हनुमान बने एक युवक का दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है।

वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि एक युवक हनुमान का रोल निभाने के दौरान अचानक से भगवान राम का रोल कर रहे शख्स के चरणों के पास गिर जाता है और फिर उठ नहीं पाता।

पहले तो लोगों ने समझा कि हनुमान का रोल निभा रहा 25 साल का हरीश मेहता भावुक होकर राम के चरणों में गिरा है। लेकिन कुछ देर तक जब कोई हलचल नहीं हुई तो अऩ्य कलाकार उऩके पास आते हैं। किसी भी तरह की हलचल नहीं होने और अनहोनी का अंदेशा होने पर एंबुलेंस को फोन किया गया।

अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने हरीश मेहता को मृत घोषित कर दिया। प्राथमिक जांच के बाद डॉक्टरों ने बताया कि हरीश को दिल का दौरा पड़ा था जिसकी वजह से उनकी मौत हो गई।

देखिए वीडियो

Related post

CG- बाल संप्रेक्षण गृह से अपचारी बालक फरार, सुरक्षा कर्मियों को चकमा देकर हुआ रफूचक्कर…

CG- बाल संप्रेक्षण गृह से अपचारी बालक फरार, सुरक्षा…

Spread the loveकोरबा। जिले के बाल संप्रेक्षण गृह से एक बार फिर अपचारी बालक के फरार होने का मामला सामने आया…
13 अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी, विभाग ने 15 दिनों में मांगा जवाब, इस वजह से गिरी गाज, जाने पूरा मामला…!!

13 अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी, विभाग ने…

Spread the loveरायपुर। नागरिकों द्वारा सीएम हेल्पलाइन-1076 पर दर्ज कराई गई शिकायतों के समाधान को लेकर राज्य शासन बेहद गंभीर है।…
शिक्षकों के ट्रांसफर का आदेश निकला फर्जी, शिक्षा विभाग के लेटरहेड और हस्ताक्षर का हुआ दुरुपयोग, अब डीपीआई ने इन जिलों के डीईओ से मांगी जानकारी…..

शिक्षकों के ट्रांसफर का आदेश निकला फर्जी, शिक्षा विभाग…

Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ के स्कूल शिक्षा विभाग में 19 शासकीय कर्मचारियों के स्थानांतरण से जुड़ा एक फर्जी आदेश सामने आया…