• 23/01/2024

लाठीचार्ज: भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर असम में लाठीचार्ज, कई कांग्रेस नेता घायल, राहुल गांधी के खिलाफ केस दर्ज

लाठीचार्ज: भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर असम में लाठीचार्ज, कई कांग्रेस नेता घायल, राहुल गांधी के खिलाफ केस दर्ज
Spread the love

भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान मंगलवार 23 जनवरी को असम में बवाल हो गया। भारत जोड़ो न्याय यात्रा को गुवाहाटी में प्रवेश करने से रोक दिया गया। जिसके बाद कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा किया और बेरिकेडिंग तोड़ने का प्रयास किया। जिसके बाद पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। जिसमें कांग्रेस के कई नेता घायल हो गए। सीएम हिमंता बिस्वा सरमा ने डीजीपी को राहुल गांधी के खिलाफ केस फाइल करने का आदेश दिया। जिसके बाद असम पुलिस ने राहुल गांधी के खिलाफ मामले में अपराध दर्ज किया है।

भारत जोड़ो न्याय यात्रा में कांग्रेस के तकरीबन 5000 कार्यकर्ताओं को पुलिस ने गुवाहाटी शहर में एंट्री करने से रोक दिया। कांंग्रेस कार्यकर्ताओं को रोकने के लिए बड़ी संख्या में पुलिस बल को तैनात किया गया था।

कांग्रेस का आरोप है कि पुलिस लाठीचार्ज में असम के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन कुमार बोरा, विधानसभा में नेत प्रतिपक्ष देबब्रत सैकिया भी घायल हुए हैं।

आपको बता दें हिमंता बिस्वा सरमा सरकार ने कांग्रेस की यात्रा को गुवाहाटी के मुख्य मार्ग से निकालने की अनुमति नहीं दी थी। प्रशासन ने अनुमति नहीं देने पर सफाई दी थी कि मंगलवार को गुवाहाटी में वर्किंग डे होगा और यदि यात्रा को निकलने की परमिशन दी गई तो फिर पूरे शहर में जाम लग जाएगा।

असम सरकार ने कांग्रेस को कहा था कि अपनी यात्रा गुवाहाटी के मुख्य मार्ग के बजाय नेशनल हाईवे की तरफ ले जाना चाहिए। कांग्रेस को नेशनल हाईवे 27 पर जाने के लिए कहा गया था। यात्रा में शामिल कांग्रेस नेताओं ने इस पर कहा था कि प्रशासन ने बेतुका आधार बताते हुए गुवाहाटी में प्रवेश की अनुमति नहीं दी है।

राहुल गांधी को मंदिर में जाने से रोका

मंगलवार को राहुल गांधी को एक मंदिर में प्रवेश करने से रोक दिया गया था। जिसके बाद राहुल गांधी, जयराम रमेश सहित कांग्रेस के तमाम नेता सड़क पर ही धरने पर बैठ गए थे और रघुपति राघव राजा राम भजन गाने लगे थे।

बीजेपी कार्यकर्ताओं पर हमले का आरोप 

इससे पहले कांग्रेस ने सोमवार को बीजेपी पर भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर असम में ही हमले का आरोप लगाया था। कांग्रेस का आरोप था कि बीजेपी कार्यकर्ताओं ने जयराम रमेश की गाड़ी पर हमला किया था। गाड़ी के विंडशील्ड में लगे भारत जोड़ो न्याय यात्रा के पोस्टर को फाड़ दिया था। उन्होंने पानी फेंका और भारत जोड़ो न्याय यात्रा के खिलाफ नारे लगाए थे। कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने एक्स पर इससे जुड़ा एक वीडियो भी शेयर किया था

डर गई है हिमंता सरकार

कांग्रेस का कहना है कि हिमंता बिस्वा सरमा की सरकार राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा से डर गई है और उसे रोकना चाहती है। कांग्रेस ने कहा, “असम में हमारी एंट्री के बाद से ही देश के सबसे भ्रष्ट सीएम हमारे काफिले पर लगातार हमले करवा रहे हैं। इसके लिए गुंडों का भी इस्तेमाल किया जा रहा है।”

राहुल को मंदिर नहीं जाना चाहिए- हिमंता

बता दें राहुल गांधी वैष्णव संत श्रीमंत शंकरदेव के मंदिर जाना चाहते थे, जिनकी असम में बहुत मान्यता है। लेकिन हिमंता बिस्वा सरमा ने कहा था कि राहुल गांधी को अयोध्या में चल रहे प्राण प्रतिष्ठा के आयोजन से पहले मंदिर नहीं जाना चाहिए।

उन्होंने कहा था कि राहुल गांधी यदि राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा से पहले बटाद्रवा मंदिर जाएंगे तो सही संकेत नहीं जाएगा। इससे राम मंदिर और बटाद्रवा मंदिर के बीच प्रतिस्पर्धा का माहौल बनेगा। ऐसा होना असम के लिए ठीक नहीं होगा।

यही नहीं मंदिर कमेटी ने भी कांग्रेस से साफ किया था कि 3 बजे से पहले एंट्री नहीं दी जाएगी। इसके बाद राहुल गांधी एवं अन्य कांग्रेस नेताओं को रास्ते में ही रोक लिया गया था। फिर सारे नेता सड़क पर ही बैठ गए और भजन करने लगे थे। इसके बाद मीडिया से बात करते हुए राहुल गांधी ने कहा था कि वह शंकरदेव के दर्शन को मानते हैं।

Related post

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने विकास कार्यों और योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा की

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने विकास कार्यों और योजनाओं…

Spread the loveगुणवत्ता के साथ समय-सीमा में कार्यों को पूर्ण करने के दिए निर्देश लापरवाही और धीमा प्रगति पर होगी कार्रवाई…
श्रावण के अंतिम सोमवार को अमरकंटक पहुंचे उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा

श्रावण के अंतिम सोमवार को अमरकंटक पहुंचे उप मुख्यमंत्री…

Spread the loveमां नर्मदा के दर्शन कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की कांवडि़यों के बीच बैठकर ग्रहण किया प्रसाद रायपुर–…
मुख्यमंत्री साय 25 अगस्त को महतारी वंदन योजना के 31वीं किस्त की राशि करेंगे जारी

मुख्यमंत्री साय 25 अगस्त को महतारी वंदन योजना के…

Spread the loveडौण्डीलोहारा में आयोजित समारोह में 67 लाख 28 हजार 918 बहनों के खाते में 631 करोड़ से अधिक की…