• 07/02/2024

PSC घोटाला में बड़ी कार्रवाई, टामन सिंह सोनवानी, अधिकारियों और कांग्रेस नेताओं पर EOW में FIR

PSC घोटाला में बड़ी कार्रवाई, टामन सिंह सोनवानी, अधिकारियों और कांग्रेस नेताओं पर EOW में FIR
Spread the love

छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित पीएससी(PSC) घोटाले के मामले में आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) ने तत्कालीन चेयरमैन, तत्कालीन सचिव सहित कई कांग्रेस नेताओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।

ईओडब्ल्यू ने ये कार्रवाई बीजेपी विधायक ननकी राम कंवर की शिकायत के आधार पर की है। जिस पर EOW ने छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग के तत्कालीन अध्यक्ष टामन सिंह सोनवानी, तत्कालीन सचिव जीवन किशोर ध्रुव के खिलाफ मामला पंजीबद्ध किया है।

शिकायत में परीक्षा में फर्जीवाड़ा, परिणाम में गड़बड़ी, अनियमितता, भ्रष्टाचार कर रिश्तेदारों औऱ नेताओं के बच्चों के चयन किए जाने का आरोप लगाया गया है। इस मामले में दो साल में तकरीबन 48 शिकायतें हुई है। ये शिकायतें राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल, मुख्यमंत्री, गृहमंत्री और मुख्य सचिव से की गी थी

आपको बता दें साल 2021 में पीएससी 2021 में पीएससी ने 20 सेवाओं के लिए 171 पदों पर नोटिफिकेशन जारी किया गया था। इसके लिए 1 लाख से अधिक युवाओं ने परीक्षा दिया। लेकिन मुख्य परीक्षा के लिए केवल 2565 युवाओं का चयन हुआ। इसके बाद 2022 में 26 मई से 29 मई के बीच मुख्य परीक्षा हुई। इसमें 509 युवाओं को इंटरव्यू के लिए चयन किया गया था।

Related post

विश्व युवा कौशल दिवस पर वित्त मंत्री चौधरी ने युवाओं को दी शुभकामनाएं

विश्व युवा कौशल दिवस पर वित्त मंत्री चौधरी ने…

Spread the love00 कौशल विकास से आत्मनिर्भर भारत और विकसित छत्तीसगढ़ का सपना होगा साकार : चौधरी रायपुर। विश्व युवा कौशल…
नकटी गांव में हुई बुलडोजर कार्रवाई, गर्भगृह में पहुंचने वाले कांग्रेस के 34 विधायक निलंबित

नकटी गांव में हुई बुलडोजर कार्रवाई, गर्भगृह में पहुंचने…

Spread the loveरायपुर। नकटी गांव में हुई बुलडोजर कार्रवाई को लेकर बुधवार को विधानसभा में जमकर हंगामा हुआ और कांग्रेस ने इस…
विधानसभा में नक्सलमुक्त छत्तीसगढ़ पर आभार प्रस्ताव पारित, सीएम बोले- बस्तर में शांति और विकास का नया दौर

विधानसभा में नक्सलमुक्त छत्तीसगढ़ पर आभार प्रस्ताव पारित, सीएम…

Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा में बुधवार को नक्सल हिंसा से मुक्ति पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा लाया गया आभार प्रस्ताव…