• 21/03/2024

Kejriwal Arrest: ईडी ने दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल को किया गिरफ्तार

Kejriwal Arrest: ईडी ने दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल को किया गिरफ्तार
Spread the love

दिल्ली शराब नीति से जुड़े कथित मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी की टीम  ने अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार कर लिया है। इससे पहले ईडी के अफसर सीएम हाउस पहुंचे थे। वहां उन्होंने सीएम केजरीवाल से दो घंटे पूछताछ की। उनके घर में मौजूद तमाम गैजेट के डाटा ईडी ने जब्त किया।

केजरीवाल के घर के बाहर बड़ी संख्या में पुलिस बल को  तैनात किया गया। केजरीवाल के आवास के बाहर बड़ी संख्या में पार्टी के नेता और कार्यकर्ता बाहर जमा हैं। पार्टी के किसी भी नेता को अंदर जाने नहीं दिया जा रहा है।

उधर केजरीवाल के वकील ईडी की कार्रवाई के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंच गए हैं और न्यायालय से अर्जेंट सुनवाई की मांग की है।

इससे पहले जांच एजेंसी केजवाल को अब तक 9 समन भेज चुकी है। लेकिन केजरीवाल एक भी बार जांच एजेंसी के सामने पेश नहीं हुए। केजरीवाल को गुरुवार को ईडी के सामने पेश होना था। इसे लेकर उन्होंने दिल्ली हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया। लेकिन कोर्ट से उन्हें कोई राहत नहीं मिली।

हाईकोर्ट ने केजरीवाल को मामले में किसी भी कार्रवाई से संरक्षण देने से मना कर दिया। मामले में अगली सुनवाई 22 अप्रैल को होगी।

Related post

मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल के नए लोगो का किया विमोचन

मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल…

Spread the loveआवास बुक करने वाले लकी ड्रा के विजेताओं को कार, स्कूटी, फ्रिज, वॉशिंग मशीन सहित अन्य पुरस्कार का किया…
धान छोड़ रागी अपनाई, अब समृद्धि की नई फसल काट रहे लैलूंगा के आदिवासी किसान

धान छोड़ रागी अपनाई, अब समृद्धि की नई फसल…

Spread the loveरायगढ़। बदलाव की शुरुआत अक्सर एक छोटे कदम से होती है। लैलूंगा विकासखंड के वनांचल ग्राम फुठामुड़ा में यही…
मुख्यमंत्री स्लम स्वास्थ्य योजना से 22,495 मरीजों को मिला निशुल्क उपचार, 463 शिविरों का आयोजन

मुख्यमंत्री स्लम स्वास्थ्य योजना से 22,495 मरीजों को मिला…

Spread the loveशहरी गरीब एवं स्लम बस्तियों तक पहुंची घर-घर स्वास्थ्य सुविधा, समय पर जांच और उपचार से मिल रही राहत…