• 29/03/2024

CG: लोकसभा चुनाव से पहले BJP के लिए Good News, इस पार्टी ने सभी सीटों पर दिया समर्थन

CG: लोकसभा चुनाव से पहले BJP के लिए Good News, इस पार्टी ने सभी सीटों पर दिया समर्थन
Spread the love

लोकसभा चुनाव 2024 (Lok Sabha 2024) के पहले छत्तीसगढ़ बीजेपी के लिए अच्छी खबर है। भारतीय जनता पार्टी को रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया ने लोकसभा चुनाव में अपना समर्थन देने का ऐलान कर दिया है। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव को लिखे अपने पत्र में रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष व राज्यसभा सांसद रामदास आठवले ने आगामी लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत छत्तीसगढ़ में सभी लोकसभा सीटों पर रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया की ओर से भाजपा प्रत्याशियों को पूर्ण समर्थन देने की घोषणा की है। आठवले ने कहा है कि डॉ. बाबासाहेब अम्बेडकर की विचारधारा को अपनाकर रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (आठवले) एनडीए में मित्रवत पार्टी के रूप में काम कर रही है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव को भेजे अपने पत्र में आठवले ने कहा है प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत देश प्रगति करके आगे बढ़ रहा है। सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, और सबका प्रयास इस घोषणा को सभी जाति व धर्म के लोग स्वीकार कर रहे हैं। कांग्रेस के 70 सालों के शासनकाल की तुलना में प्रधानमंत्री मोदी का कार्यकाल स्वर्णकाल माना जा रहा है। इसलिए भाजपा को केंद्र में सरकार स्थापना करने के लिए रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (आठवले) छत्तीसगढ़ राज्य की सभी लोकसभा सीटों पर अपना उम्मीदवार खड़ा नहीं करेगी।

राष्ट्रीय अध्यक्ष आठवले का पत्र लेकर आरपीआई (आठवले) के प्रदेश प्रभारी अभिषेक वर्मा ने शुक्रवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष से भेंट करके यह पत्र उन्हें सौंपा। उल्लेखनीय है कि रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (आठवले) ने पिछले विधानसभा चुनाव में भी छत्तीसगढ़ की सभी 90 विस क्षेत्रों में भाजपा प्रत्याशियों को अपना पूर्ण समर्थन दिया था।

Related post

Aaj ka Panchang 14 August 2026: सावन शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि पर बन रहा है रवि योग, नोट करें राहुकाल का समय, यहां पढ़ें पूरा पंचांग

Aaj ka Panchang 14 August 2026: सावन शुक्ल पक्ष…

Spread the loveAaj Ka Panchang 14 August 2026: दैनिक पंचांग के अनुसार आज 14 अगस्त 2026, शुक्रवार का दिन है. आज सावन…
Aaj ka Rashifal 14 August 2026: इन 5 राशियों को होगा फायदा, जानें मेष से मीन तक का हाल

Aaj ka Rashifal 14 August 2026: इन 5 राशियों…

Spread the love14 August 2026 Horoscope: आज चंद्रमा सिंह राशि में रहेंगे, जिससे मेष से मीन तक सभी राशियों पर अलग-अलग प्रभाव…
स्वतंत्रता दिवस पर मोदी लाल किले पर फहरायेंगे तिरंगा, राष्ट्र को करेंगे संबोधित

स्वतंत्रता दिवस पर मोदी लाल किले पर फहरायेंगे तिरंगा,…

Spread the loveनयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को 80वें स्वतंत्रता दिवस समारोह का नेतृत्व करते हुए ऐतिहासिक लाल किले से राष्ट्रीय…