• 29/03/2024

प्यार के लिए नौकरी छोड़ी, प्रेमिका ने दुनिया ही छुड़वा दी..बचपन के इश्क का खौफनाक अंजाम!

प्यार के लिए नौकरी छोड़ी, प्रेमिका ने दुनिया ही छुड़वा दी..बचपन के इश्क का खौफनाक अंजाम!
Spread the love

CRPF के जवान ने जिस प्रेमिका के लिए अपनी नौकरी छोड़ दी, उसी की वजह से अब खुदकुशी भी कर ली. मध्य प्रदेश के राजगढ़ में एक प्रेमी ने अपनी प्रेमिका से तंग आकर अपनी जान दे दी. मौत से पहले युवक ने वीडियो बनाया और उसे आर्थिक रूप से प्रताड़ित करने का आरोप भी लगाया.

मृतक ने जो दास्तां वीडियो में बताई है, उसके मुताबिक वो अपने बचपन के प्यार को भूल चुका था और सीआरपीएफ में नौकरी कर रहा था और अपने परिवार के साथ था. लेकिन कुछ सालों बाद बचपन का प्यार वापस आ गया उसे बहुत छोड़ने की कोशिश की लेकिन वो नहीं मानी और अपनी प्रेमिका के लिए मैंने नौकरी छोड़ दी

युवक का कहना है कि उसने अपनी प्रेमिका के लिए सब किया, लेकिन उसकी मां और प्रेमिका ने उसे इतना परेशान किया की उसे न जीने लायक छोड़ा न ही मरने लायक.

वायरल वीडियो के मुताबिक कुछ समय पहले ही उसकी प्रेमिका उसकी जिंदगी में दोबारा आई और वे हंसी खुशी लिव इन रिलेशन में रहने लगे,लेकिन उसकी प्रेमिका और उसके परिजनों ने उसका इस कदर आर्थिक शोषण किया कि मजबूरन उसे आत्महत्या का कदम उठाना पड़ा. फिलहाल पुलिस वायरल वीडियो के एंगल से मामले की जांच कर रही है.

Related post

Aaj ka Panchang 14 August 2026: सावन शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि पर बन रहा है रवि योग, नोट करें राहुकाल का समय, यहां पढ़ें पूरा पंचांग

Aaj ka Panchang 14 August 2026: सावन शुक्ल पक्ष…

Spread the loveAaj Ka Panchang 14 August 2026: दैनिक पंचांग के अनुसार आज 14 अगस्त 2026, शुक्रवार का दिन है. आज सावन…
Aaj ka Rashifal 14 August 2026: इन 5 राशियों को होगा फायदा, जानें मेष से मीन तक का हाल

Aaj ka Rashifal 14 August 2026: इन 5 राशियों…

Spread the love14 August 2026 Horoscope: आज चंद्रमा सिंह राशि में रहेंगे, जिससे मेष से मीन तक सभी राशियों पर अलग-अलग प्रभाव…
स्वतंत्रता दिवस पर मोदी लाल किले पर फहरायेंगे तिरंगा, राष्ट्र को करेंगे संबोधित

स्वतंत्रता दिवस पर मोदी लाल किले पर फहरायेंगे तिरंगा,…

Spread the loveनयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को 80वें स्वतंत्रता दिवस समारोह का नेतृत्व करते हुए ऐतिहासिक लाल किले से राष्ट्रीय…