• 06/04/2024

रामगढ़ में बड़ा सड़क हादसा,पाइप लदे ट्रक ने 5 गाड़ियों को मारी टक्कर.. दो दर्जन से ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल

रामगढ़ में बड़ा सड़क हादसा,पाइप लदे ट्रक ने 5 गाड़ियों को मारी टक्कर.. दो दर्जन से ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल
Spread the love

झारखंड के रामगढ़ जिले में पाइप लदे ट्रक ने पांच गाड़ियों में टक्कर मार दी। हादसा इतना भयानक था इस टक्कर में एक व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं दो दर्जन से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। घटना रामगढ़ के चूट्टू पालू घाटी में हुआ है।

 

जानकारी के मुताबिक, ट्रक ने जिन पांच गाड़ियों में टक्कर मारी है, उनमें एक बस भी है, वहीं दो चार पहिया वाहन और दो दोपहिया वाहन शामिल हैं। पुलिस घटना स्थल पर पहुंच कर जांच में जुट चुकी है।हादसे में घायल सभी लोगों को इलाज के लिए रामगढ़ सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

 

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पाइप लदा ट्रक रांची से हजारीबाग की ओर जा रहा था। इसी दौरान घाटी इलाके में ट्रक अनियंत्रित हो गया और कार को बुरी तरह टक्कर मार दी।जिसके बाद दो बाइक, एक पिकअप वैन और एक बस को भी टक्कर मार दी।

हादसा इतना गंभीर था कि बस डिवाइडर से टकराकर डिवाइडर के बीचोबीच पलट गई। ट्रक कार को अपनी चपेट में लेने के बाद सड़क किनारे नाले में जा गिरा। इस भीषण हादसे में दो दर्जन से ज्यादा यात्री घायल हो गए।मौके पर चीख-पुकार मच गई।

 

घटना के बाद रांची-पटना मुख्य मार्ग एनएच 33 पर यातायात पूरी तरह बाधित हो गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद रामगढ़ थाना प्रभारी अजय कुमार साहू पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।उन्होंने बताया कि घायलों को एंबुलेंस की मदद से इलाज के लिए रामगढ़ सदर अस्पताल भेजा गया। वही  दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटाने का प्रयास जारी है।

Related post

ब्रेकिंग : खाद्य विभाग में ACB की रेड, रिश्वत लेते अधिकारी रंगे हाथ गिरफ्तार, कार्रवाई से मचा हड़कंप…

ब्रेकिंग : खाद्य विभाग में ACB की रेड, रिश्वत…

Spread the loveबलरामपुर। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने रिश्वतखोरी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। ACB…
ब्रेकिंग : नायब तहसीलदारों को मिला प्रमोशन…बनाए गए तहसीलदार,देखें पूरी लिस्ट…!!

ब्रेकिंग : नायब तहसीलदारों को मिला प्रमोशन…बनाए गए तहसीलदार,देखें…

Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ में राजस्व विभाग से जुड़ी बड़ी प्रशासनिक खबर सामने आई है। राज्य में 19 नायब तहसीलदारों को…
Breaking News : राजधानी में होर्डिंग पोल से लटका मिला युवक का शव

Breaking News : राजधानी में होर्डिंग पोल से लटका…

Spread the loveरायपुर. राजधानी रायपुर के पंडरी थाना क्षेत्र में मंगलवार को सुबह-सुबह सनसनीखेज घटना सामने आई है. एक कार शो…