• 07/04/2024

विदेशी मेहमान पर टूरिस्ट गाइड की बुरी नजर, फोटोग्राफी के नाम पर किया ऐसा काम

विदेशी मेहमान पर टूरिस्ट गाइड की बुरी नजर, फोटोग्राफी के नाम पर किया ऐसा काम
Spread the love

देश में बाहर से आने वाले सैलानियों के साथ दुर्व्यवहार का मामला सामने आया है। अपने पति के साथ ताजमहल घूमने आई अमेरिकी पर्यटक के साथ टूरिस्ट गाइड ने छेड़खानी की है। गाइड ने फोटोग्राफी के दौरान पर्यटक के साथ अश्लील हरकतें कीं। महिला ने अपने पति से इसकी शिकायत की।

जानकारी के मुताबिक अमेरिका से एक पति-पत्नी भारत भ्रमण पर आए थे। दंपत्ति शनिवार की सुबह दिल्ली से आगरा पहुंचे। वे शिल्पग्राम पार्किंग से ताजमहल देखने के लिए वीवीआईपी पूर्वी गेट पहुंचे। यहां से उन्होंने ताजमहल में प्रवेश किय। एसीपी ताज सुरक्षा सैयद अरीब अहमद ने बताया कि सुबह करीब 11 बजे अमेरिकी दंपत्ति को ताजमहल में ताजगंज निवासी टूरिस्ट गाइड मनमोहन आर्य मिला।

फोटोग्राफी के बहाने छेड़खानी

मनमोहन आर्य ने दंपत्ति को अच्छे फोटोग्राफी करने का वादा किया। इसके बाद मनमोहन सेंट्रल टैंक के पास अमेरिकी महिला पर्यटक की फोटो विभिन्न मुद्राओं में खींचने लगा। इस बीच महिला पर्यटक का पति आगे चला गया। इस दौरान टूरिस्ट गाइड ने महिला पर्यटक के साथ छेड़खानी की। कुछ देर बाद महिला का पति लौटा तो उसने टूरिस्ट गाइड की शिकायत की।

शिकायत पर जवानों ने आरोपी टूरिस्ट गाइड को तत्काल हिरासत में ले लिया। सूचना पर पहुंची पर्यटन पुलिस ने महिला पर्यटक की तहरीर पर आरोपी टूरिस्ट गाइड के खिलाफ छेड़खानी का केस दर्ज कर लिया है। आरोपी टूरिस्ट गाइड को एसीपी छत्ता की कोर्ट में पेश किया गया। यहां से उसे जेल भेज दिया गया।

Related post

मन में बरसों से बसी थी रामलला के दर्शन की आस, साय सरकार की योजना से पूरा हुआ डोमन-पार्वती का सपना

मन में बरसों से बसी थी रामलला के दर्शन…

Spread the love00 कबीरधाम के दंपती ने विशेष ट्रेन से पहुंचकर किए रामलला और बाबा विश्वनाथ के दर्शन रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन…
गुरु-शिष्य का रिश्ता शर्मसार! स्कूल के शिक्षक ने 11वीं की छात्रा को बनाया हवस का शिकार, घटना सामने आते ही मचा हड़कंप…

गुरु-शिष्य का रिश्ता शर्मसार! स्कूल के शिक्षक ने 11वीं…

Spread the loveसूरजपुर। गुरु को हमारी संस्कृति में भगवान से ऊपर का दर्जा दिया जाता है। लेकिन इस युग में इस…
CG : लिव-इन पार्टनर की हत्या, सेप्टिक टैंक में छिपाया शव; ऐसे खुला खौफनाक राज…..

CG : लिव-इन पार्टनर की हत्या, सेप्टिक टैंक में…

Spread the loveकोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि एक युवक ने…