• 21/04/2024

DSP की पत्नी ने जीती सौंदर्य प्रतियोगिता, गीत बनी ‘मिसेज इंडिया क्लासिक 2024’, देखें Video

DSP की पत्नी ने जीती सौंदर्य प्रतियोगिता, गीत बनी ‘मिसेज इंडिया क्लासिक 2024’, देखें Video
Spread the love

छत्तीसगढ़ की गीत सोन मिसेज इंडिया बन गई हैं। जयपुर के जी स्टूडियो में आयोजित मिसेज़ इंडिया क्लासिक 2024 प्रतियोगिता में उन्हें मिसेड इंडिया क्लासिक 2024 चुनाव गया। इस प्रतियोगिता में अलग-अलग राज्यों की हजारों महिलाओं ने हिस्सा लिया था। छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व भिलाई की फैशन डिजाइनिंग की छात्रा गीत सोन ने किया।

प्रतियोगिता में कई राउंड के बाद फाइनल में 20 महिलाएं पहुंची। जिसमें गीत सोन भी शामिल थीं। 16 अप्रैल को हुए फाइनल राउंड में गीत ने सभी प्रतियोगियों को पछाड़ते हुए मिसेज इंडिया क्लासिक 2024 की विजेता बनीं। जूरी ने उन्हें मिसेज इंडिया क्लासिक के खिताब से नवाजा।

ऐसे पहुंची क्राउन तक

इस प्रतियोगिता में शामिल होने वाली प्रतिभागियों ने 2 माह ऑनलाइन ट्रेनिंग की और 10 दिन जयपुर में कठिन प्रशिक्षण प्राप्त किया। ग्रैंड फिनाले में नेशनल कॉस्ट्यूम राउंड में गीत ने एक स्त्री के सक्षम रूप को प्रदर्शित किया। इवनिंग गाउन वॉक और प्रश्न उत्तर राउंड जिसमें गीत से पूछा गया कि “आप जब फेल होते है तब आपके मन में क्या विचार आता है” जिसमें गीत ने जवाब दिया की वो आत्मविश्वास से आगे बढ़ेंगी और अपने सपनों को साकार करेंगी। उनका जवाब जूरी और ऑडियंस को बहुत पसंद आया। अब वह जल्द ही अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व करेगी।

ये है पारिवारिक पृष्ठभूमि

गीत ने जीत का श्रेय ग्लैमानंद की पूरी टीम की कड़ी मेहनत को दिया। गीत ने साबित किया कि एक गृहिणी यदि चाहे तो कितना बड़ा मुक़ाम भी पा सकती है। गीत ने बताया कि उन्हें इस प्रतियोगिता में जाने की प्रेरणा अपनी बिटिया अनुष्का सोन से मिली, जो ख़ुद एक मॉडल है और वर्तमान में एमबीबीएस की पढ़ाई कर रही है। बेटा अभय जो के एक यूट्यूबर है। उसकी ज़िद की वजह से उन्होंने इस चैलेंज को स्वीकार किया। उन्हें अपनी सास सेतु रत्नम, पिता बेनी प्रसाद, मां सुषमा, देवर विक्रांत एवं परिवार के सपोर्ट से हिम्मत मिली है। गीत आगे महिलाओं के उत्थान के लिए काम करना चाहती है।

Screenshot

पति है पुलिस विभाग में डीएसपी

गीत के पति विशाल सोन छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में डीएसपी के पद पर कार्यरत हैं। वर्तमान में वे प्रदेश के नक्सल प्रभावित दंतेवाड़ा जिले में पदस्थ हैं। गीत ने कहा कि पति पुलिस विभाग में है जिस कारण उन्होंने एक दशक से भी ज्यादा वक्त नक्सल प्रभावित जैसे इलाके में दहशत और हिम्मत के बीच बिताया है। वह नारी शक्ति को आर्थिक, सामाजिक, व्यावसायिक रूप से सक्षम बनाने में विश्वास रखती है और काम करती है ।

 

ये हैं निर्णायक मंडल

देश में फैशन शो आयोजित करने वाली ग्लैमानंद द्वारा मिसेज यूनिवर्स इंडिया, सुपर मॉडल इंडिया, मिस टीन दिवा जैसे विश्व स्तरीय आयोजन कराया जाता है। निर्णायक मंडल में निखिल आनंद अध्यक्ष ग्लैमानंद ग्रुप, राजीव के श्रीवास्तव, अर्शिना सुम्बुल मिस ग्रैंड इंडिया 2023, तनिष्का भोंसले मिस इंटरनेशनल इंडिया 2018, सोफिया सिंह मिस एशिया पैसिफिक इंडिया 2024, डॉ. अनीता हाडा कंसल्टिंग एडिटर भारत- 24, कविता चौहान फैशन एडिटर फर्स्ट इंडिया, मिताली दुसाद एडिटर सिटी फर्स्ट थे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. जगदीश चंद्र, निखिल आनंद रहे कार्यक्रम को होस्ट वाची पारख, सिमरन आहूजा ने किया।

 

Related post

नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता

नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी…

Spread the loveनेपाल-तिब्बत सीमा पर आई भीषण बाढ़ ने कैलाश मानसरोवर यात्रा से लौट रहे कई श्रद्धालुओं की मुश्किलें बढ़ा दी…
बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय

बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल :…

Spread the love 00 मुख्यमंत्री निवास में रक्षाबंधन का आत्मीय उल्लास, विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचीं माताओं-बहनों ने मुख्यमंत्री को बांधी राखी…
Jashpur Women Empowerment: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने ‘जशपुर एक्सप्रेस’ योजना का किया शुभारंभ

Jashpur Women Empowerment: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने…

Spread the loveJashpur Women Empowerment News: रक्षाबंधन के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जशपुर जिले के बगिया कैंप कार्यालय से…