• 20/04/2024

राजघराने की बहू ने भूपेश बघेल के लिए कही बड़ी बात, पूर्व मुख्यमंत्री पर लगाए गंभीर आरोप

राजघराने की बहू ने भूपेश बघेल के लिए कही बड़ी बात, पूर्व मुख्यमंत्री पर लगाए गंभीर आरोप
Spread the love

छत्तीसगढ़ में तीन चरणों में लोकसभा का चुनाव है। जिसमें दूसरे चरण में 26 अप्रैल को राजनांदगांव लोकसभा सीट में चुनाव होंगे। लेकिन वोटिंग से पहले विभा सिंह का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। राजनांदगांव लोकसभा सीट पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के आने के बाद बेहद हॉट हो चुकी है। यहां से बीजेपी ने मौजूदा सांसद संतोष पाण्डेय को दोबारा मौका दिया है। इस बीच राज घराने की बहू विभा सिंह ने सोशल मीडिया के जरिए भूपेश बघेल पर आरोप लगाए हैं।

दरअसल, खैरागढ़ राजघराने की बहू विभा सिंह ने पूर्व सीएम भूपेश बघेल पर गंभीर आरोप लगाए हैं। विभा सिंह की मानें तो भूपेश बघेल देवव्रत सिंह की तलाकशुदा पत्नी पद्मा सिंह के साथ मिलकर लोगों से सहानुभूति वोट लेने की कोशिश कर रहे हैं। विभा सिंह ने वीडियो जारी करके ये भी कहा कि जिस औरत का राजघराने से अब कोई संबंध नहीं है, उसे अब भी देवव्रत की पत्नी बताकर वोट मांगे जा रहे हैं।

पद्मा सिंह के नाम पर गरमाई राजनीति

इस आरोप से साफ जाहिर है कि खैरागढ़ का राजघराना आज भी राजनीति में दखल रखता है। इसलिए भूपेश बघेल ने अपने चुनाव कैंपेन में खैरागढ़ के पूर्व विधायक देवव्रत सिंह की पहली पत्नी को तवज्जो दी। भूपेश बघेल ने पद्मा सिंह के साथ राजघराने से प्रभावित गांवों का दौरा किया। जिसे लेकर देवव्रत सिंह की दूसरी पत्नी आग बबूला हो उठी।

‘देवव्रत सिंह के नाम पर मांग रहे वोट’

विभा सिंह का कहना है कि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल खैरागढ़ के राजा और पूर्व विधायक देवव्रत सिंह के नाम पर वोट मांग रहे हैं। राजा साहब के रहते हुए उन्हें पार्टी से बाहर कराया गया। उनकी बेइज्जती की गई। कांग्रेस से उनका पुराना रिश्ता रहा फिर भी राजा साहब देवव्रत सिंह की इज्जत नहीं रखी गई। उनको पार्टी से बाहर आना पड़ा।

विभा सिंह ने कहा कि मैंने उन्हें परेशान होते हुए देखा है आज उनके नहीं रहने के बाद कभी उनकी मूर्ति बनाकर कभी उनके नाम पर तो कभी उनकी पहली पत्नी पद्मा सिंह जो उनको छोड़कर जा चुकी हैं। उस महिला को लाकर बार-बार भूपेश बघेल जी वोट मांग रहे हैं। 

Related post

छत्तीसगढ़ के 13 मजदूर कश्मीर में बनाए गए बंधक, वीडियो जारी कर मांगी मदद

छत्तीसगढ़ के 13 मजदूर कश्मीर में बनाए गए बंधक,…

Spread the loveद तथ्य डेस्क। अच्छी मजदूरी और बेहतर सुविधा के झांसे में आकर जम्मू-कश्मीर के ईंट भट्ठे में बंधक बने…