• 24/04/2024

‘अमेरिका में आधी संपत्ति सरकार ले लेती है’, राहुल के बाद पित्रोदा का बयान; कांग्रेस के लिए खड़ी कर सकता है नई मुसीबत

‘अमेरिका में आधी संपत्ति सरकार ले लेती है’, राहुल के बाद पित्रोदा का बयान; कांग्रेस के लिए खड़ी कर सकता है नई मुसीबत
Spread the love

लोकसभा चुनाव के बीच राहुल गांधी के आर्थिक सर्वे के बयान को लेकर घमासान मचा हुआ है। इस बयान को लेकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी लगातार कांग्रेस पर हमलावर हैं। इन सबके बीच इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा का एक बयान आया है, जो कि कांग्रेस के लिए चुनाव के बीच बड़ी मुश्किलें खड़ा कर सकता है। पित्रोदा ने कहा कि अमेरिका में विरासत टैक्स लगता है। अगर किसी शख्स के पास 10 करोड़ डॉलर की संपत्ति है तो उसके मरने के बाद 45 फीसदी संपत्ति उसके बच्चों को ट्रांसफर हो जाती है। जबकि 55 फीसदी संपत्ति पर सरकार का मालिकाना हक हो जाता है। ये काफी दिलचस्प कानून है।

पित्रोदा ने आगे कहा कि कानून कहता है कि आपको अपनी सारी संपत्ति बच्चे के लिए नहीं छोड़नी है। लेकिन आधी संपत्ति जनता के लिए छोड़ देनी चाहिए। भारत में तो ऐसा कोई कानून नहीं है। अगर कोई 10 मिलियन भी कमा रहा है तो मरने के बाद वो सारा पैसा बच्चों को मिलता है, पब्लिक के पास कुछ नहीं जाता। लोगों को इस पर डिबेट करनी चाहिए। अब मुझे नहीं पता कि निष्कर्ष क्या निकलेगा। लेकिन जब हम संपत्ति बांटने की बात करती है, बात नए कानूनों की है। ये कानून आम आदमी के हित के होते हैं न कि सिर्फ अमीरों के हित के लिए।

क्या कहा था राहुल गांधी ने?

आपको बता दें इससे पहले राहुल गांधी ने हैदराबाद में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा था कि हमारी सरकार बनेगी तो हम संस्थागत और आर्थिक सर्वे कराएंगे। हम यह पता लगाएंगे कि किसके पास कितनी दौलत है और फिर उसका नए सिरे से वितरण होगा।

कांग्रेस आपकी संपत्ति को बांट देगी- मोदी

चुनावी मौसम में राहुल गांधी के इस बयान को बीजेपी ने लपक लिया और पीएम मोदी सहित पूरी पार्टी कांग्रेस पर हमलावर है। पीएम मोदी ने राजस्थान की एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा था कि कांग्रेस आपकी संपत्ति उनकों बांटेगी जिनके ज्यादा बच्चे हैं। वे आपके सोने के जेवरों का हिसाब करेंगे उसकी जानकारी लेंगे और फिर उसे बांट देंगे।

पीएम के हमलावर होते ही कांग्रेस अब इस मामले को लेकर बैकफुट पर है। बहरहाल चुनावी समर में बीजेपी राहुल गांधी के बाद अब पित्रोदा के बयान को बड़ा मुद्दा बना सकती है। जो कि चुनावी संग्राम में कांग्रेस के लिए सेल्फ गोल साबित हो सकता है।

Related post

CG – नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बस स्टैंड में लाखों की हेरोइन के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

CG – नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बस स्टैंड…

Spread the loveरायपुर। एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतर्राज्यीय बस स्टैंड से दो हेरोइन तस्करों को…
किसान ने खाया जहर, इस वजह से उठाया खौफनाक कदम, परिजनों ने तहसीलदार और पुलिस पर लगाए ये आरोप

किसान ने खाया जहर, इस वजह से उठाया खौफनाक…

Spread the loveरायगढ़। जिले से किसान द्वारा आत्महत्या की कोशिश का मामला सामने आया है। जहां केलो परियोजना के तहत खेत…
कोनी-मोपका बायपास के लिए निविदा को मंजूरी, 13.4 किमी फोरलेन सीमेंट क्रांकीट सड़क बनेगी

कोनी-मोपका बायपास के लिए निविदा को मंजूरी, 13.4 किमी…

Spread the loveरायपुर। राज्य शासन ने बिलासपुर में कोनी (सेंदरी)-मोपका बायपास सड़क के लिए 75 करोड़ 73 लाख रुपए की निविदा…