• 24/04/2024

‘कांग्रेस की लूट जिंदगी के साथ भी, जिंदगी के बाद भी’, पित्रोदा के बयान पर PM मोदी का कांग्रेस पर बड़ा हमला

‘कांग्रेस की लूट जिंदगी के साथ भी, जिंदगी के बाद भी’, पित्रोदा के बयान पर PM मोदी का कांग्रेस पर बड़ा हमला
Spread the love

अमेरिका में विरासत टैक्स का हवाला देते हुए भारत में भी इस पर चर्चा कराने के सैम पित्रोदा के बयान पर कांग्रेस घिर गई है। छत्तीसगढ़ के दौरे पर सरगुजा में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने इस बयान को लेकर कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस कहती है कि वो माता-पिता से मिलने वाली विरासत पर भी टैक्स लगाएगी। आपने जो इतनी मेहनत से संपत्ति जुटाई है वो आपके बच्चों को नहीं मिलेगी। कांग्रेस का पंजा वो भी आपसे छीन लेगा।

पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा, “कांग्रेस पार्टी के खतरनाक इरादे एक के बाद एक खुलकर सामने आ रहे हैं। शाही परिवार के शहजादे के सलाहकार ने कुछ समय पहले कहा था कि मिडिल क्लास पर और ज्यादा टैक्स लगाना चाहिए। अब ये लोग इससे भी एक कदम और आगे बढ़ गए हैं। अब कांग्रेस का कहना है कि वो इन्हेरिटेंस टैक्स लगाएगी, माता-पिता से मिलने वाली विरासत पर भी टैक्स लगाएगी। आप जो इतनी मेहनत से संपत्ति जुटाते हैं वो आपके बच्चों को नहीं मिलेगी। कांग्रेस का पंजा वो भी आपसे छीन लेगा।”

पीएम मोदी ने आगे कहा, “कांग्रेस का मंत्र है, कांग्रेस की लूट जिंदगी के साथ भी और जिंदगी के बाद भी। जब तक आप जीवित रहेंगे कांग्रेस आपको ज्यादा टैक्स से मारेगी। आप जिंदा नहीं रहेंगे तो आप पर इन्हेरिटेंस टैक्स का बोझ लाद देगी। जिन लोगों ने पूरी कांग्रेस पार्टी पैतृक संपत्ति मानकर अपने बच्चों को दी वो नहीं चाहते कि सामान्य भारतीय अपने बच्चों को दे।”

क्या कहा था सैम पित्रोदा ने?

आपको बता दें सैम पित्रोदा ने राहुल गांधी के आर्थिक सर्वे के बयान पर कहा था कि अमेरिका में विरासत टैक्स लगता है। पित्रोदा ने कहा था, “अमेरिका में यदि कोई व्यक्ति मर जाता है तो उसकी 55 फीसदी दौलत सरकार के पास जाती है और 45 फीसदी ही बच्चों को मिलती है। लेकिन भारत में ऐसा नहीं है।” उन्होंने आगे कहा था, “इस पर बहस हो सकती है। भारत में तो यदि किसी के पास 10 अरब की दौलत है और वह मर जाता है तो पूरी संपत्ति बच्चों को मिलती है। उसका फायदा देश की जनता को नहीं मिलता।”

क्या कहा था राहुल गांधी ने?

इससे पहले राहुल गांधी ने हैदराबाद में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा था कि हमारी सरकार बनेगी तो हम संस्थागत और आर्थिक सर्वे कराएंगे। हम यह पता लगाएंगे कि किसके पास कितनी दौलत है और फिर उसका नए सिरे से वितरण होगा।

Related post

स्ट्रीट वेंडर्स के सपनों को मिली नई उड़ान, छत्तीसगढ़ में 1.12 लाख से अधिक वेंडर्स को मिला आर्थिक संबल

स्ट्रीट वेंडर्स के सपनों को मिली नई उड़ान, छत्तीसगढ़…

Spread the loveरायपुर। कभी सड़क किनारे ठेला लगाकर सब्जियां बेचने वाले, चाय-नाश्ते की छोटी दुकान चलाने वाले या फिर फुटपाथ पर रोजी-रोटी…
दो सहायक डाक अधीक्षक और 12 निरीक्षकों के तबादले

दो सहायक डाक अधीक्षक और 12 निरीक्षकों के तबादले

Spread the loveरायपुर। सीपीएमजी छत्तीसगढ़ अजय सिंह चौहान ने परिमंडल में दो सहायक डाक अधीक्षक (एएसपी) और 12 निरीक्षकों के तबादले किए…
फिल्में समाज को संदेश देने का सशक्त माध्यम- राज्यपाल डेका

फिल्में समाज को संदेश देने का सशक्त माध्यम- राज्यपाल…

Spread the loveरायपुर। फिल्में और डॉक्युमेंट्री केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं हैं, बल्कि समाज को जागरूक करने और सकारात्मक संदेश देने…