• 01/05/2024

कई स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, बच्चों की हुई छुट्टी… मची अफरा-तफरी

कई स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, बच्चों की हुई छुट्टी… मची अफरा-तफरी
Spread the love

दिल्ली के कई स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। दिल्ली पुलिस, बम निरोधक दस्ता और दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंच गई और तलाशी अभियान शुरू कर दिया है। द्वारका के DPS स्कूल में सुबह-सुबह बम होने की खबर ने सभी को हैरान कर दिया। इसके बाद पूर्वी दिल्ली के मयूर विहार स्थित मदर मैरी स्कूल में सुबह बम की धमकी के संबंध में एक ईमेल प्राप्त हुआ।

पुलिस ने बताया कि स्कूल को खाली कराया जा रहा है और स्कूल परिसर की गहन जांच की जा रही है। साउथ दिल्ली के एमिटी स्कूल और नई दिल्ली के संस्कृति स्कूल में भी बम की सूचना मिली है। पहली सूचना दिल्ली के द्वारका स्थित डीपीएस स्कूल से सामने आई थी जहां जहां पर बम की खबर मिली थी। इसके बाद स्कूल प्रशासन ने तुरंत पुलिस को सूचना दी और बच्चों को घर वापस भेज दिया।

वहीं सुरक्षाकर्मियों के साथ मौके पर बम स्क्वॉड पहुंचा है। पूरे स्कूल की तलाशी ली जा रही है। वहीं दूसरा मामला पूर्वी दिल्ली के मयूर विहार स्थित मदर मैरी स्कूल का है। यहां से भी बच्चों को वापस भेजा गया है।

दिल्ली के बाद नोएडा डीपीएस में भी बम की धमकी मिली है, जिसके बाद सभी डीपीएस स्कूलों की छुट्टी कराई गई है। इसके लिए प्रिंसिपल की ओर से सभी बच्चों के पैरेंट्स को मैसेज भेजा गया है जिसमें स्कूल की छुट्टी कराए जाने की खबर दी गई है। नोएडा के सभी डीपीएस स्कूलों में पुलिस फोर्स भेजी गई है और स्कूलों की बारीकी से जांच की जा रही है।

Related post

Aaj ka Panchang 08 August 2026: आज सर्वार्थ सिद्धि योग में रखा जाएगा रोहिणी व्रत, नोट करें राहुकाल का समय, यहां पढ़ें पूरा पंचांग

Aaj ka Panchang 08 August 2026: आज सर्वार्थ सिद्धि…

Spread the loveAaj Ka Panchang 08 August 2026: दैनिक पंचांग के अनुसार आज 08 अगस्त 2026, शनिवार का दिन है. आज सावन…
Aaj Ka Rashifal 8 August 2026: आज शनिवार को कई राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें मेष से मीन तक आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 8 August 2026: आज शनिवार को…

Spread the loveAaj Ka Rashifal: आज 8 अगस्त है और दिन शनिवार है. शनिवार का दिन भी कई महत्वपूर्ण ज्योतिषीय संयोग लेकर…
रायगढ़ में विकास को मिल रही नई रफ्तार, हर क्षेत्र में मजबूत हो रही सुविधाओं की नींव: वित्त मंत्री ओपी चौधरी……

रायगढ़ में विकास को मिल रही नई रफ्तार, हर…

Spread the loveरायपुर: प्रदेश में विकास कार्यों को गति देने के साथ रायगढ़ शहर में नागरिक सुविधाओं और अधोसंरचना के विस्तार के…