• 01/05/2024

सलमान खान फायरिंग केस: आरोपी ने पुलिस कस्टडी में की आत्महत्या

सलमान खान फायरिंग केस: आरोपी ने पुलिस कस्टडी में की आत्महत्या
Spread the love

सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग मामले में गिरफ्तार किए गए एक आरोपी अनुज थापन की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि आरोपी अनुज ने बुधवार, 1 मई को पुलिस कस्टडी में खुदकुशी की कोशिश की ।अनुज को गंभीर हालत में तुरंत हॉस्पिटल ले जाया गया।न्यूज एजेंसी ANI ने मुंबई पुलिस के हवाले से अनुज थापन की मौत की जानकारी दी है। पुलिस ने बताया कि हिरासत में सुसाइड की कोशिश करने वाले अनुज थापन को अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया है।

14 अप्रैल को सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट पर फायरिंग की गई थी। इस मामले में लगातार मुंबई पुलिस जांच में जुटी है। जहां गोली चलाने वाले आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया था।वहीं, अब केस में एक बड़ा अपडेट सामने आया है। मामले में अब एक आरोपी ने आत्महत्या कर ली है।

सूत्रों के मुताबिक अनुज थापन ने क्राइम ब्रांच की कस्टडी में बिछौने की दरी से परत खोलकर फांसी का फंदा बनाया और बाथरूम में फांसी लगा ली।सूत्रों के मुताबिक उसे सेंट जॉर्ज अस्पताल में एडमिट किया गया था। अस्पताल ले जाने के बाद डॉक्टर्स ने चेक किया, तो अनुज की मौत हो चुकी थी।

Related post

रायगढ़ में विकास को मिल रही नई रफ्तार, हर क्षेत्र में मजबूत हो रही सुविधाओं की नींव: वित्त मंत्री ओपी चौधरी……

रायगढ़ में विकास को मिल रही नई रफ्तार, हर…

Spread the loveरायपुर: प्रदेश में विकास कार्यों को गति देने के साथ रायगढ़ शहर में नागरिक सुविधाओं और अधोसंरचना के विस्तार के…
CG- ट्रेनी IPS पर 1 करोड़ की रिश्वत मांगने का आरोप, शिकायत के बाद कोर्ट का बड़ा एक्शन, CBI निदेशक और DGP को नोटिस जारी…

CG- ट्रेनी IPS पर 1 करोड़ की रिश्वत मांगने…

Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर जिले में पदस्थ ट्रेनी आईपीएस पर एक करोड़ रिश्वत लेने के आरोप के बाद पुलिस महकमे…
CG-अवैध संबंध के शक ने लिया खूनी मोड़! पड़ोसन के घर पति को देखकर बेकाबू हुई पत्नी, फिर जो हुआ…

CG-अवैध संबंध के शक ने लिया खूनी मोड़! पड़ोसन…

Spread the loveबैकुंठपुर। छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले से हत्या का एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां पत्नी ने…