• 04/05/2024

मसूरी में ‘मौत की खाई’…6 छात्रों की गई जान, कई घंटों तक चला रेस्क्यू ऑपरेशन

मसूरी में ‘मौत की खाई’…6 छात्रों की गई जान, कई घंटों तक चला रेस्क्यू ऑपरेशन
Spread the love

मसूरी में एक कार अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में चार युवक और दो युवतियां शामिल हैं। बताया जा रहा है कि सभी देहरादून आईएमएस कॉलेज की छात्र थे।

हादसे की खबर लगते ही आसपास के लोग दुर्घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े। इसी बीच कुछ लोगों ने मसूरी पुलिस को इस दुर्घटना की सूचना दे दी। सड़क हादसे की सूचना मिलते ही मसूरी पुलिस ने तत्काल अपनी फायर सर्विस और एसडीआरएफ को दुर्घटनास्थल पर भेजा। जहां हादसा हुआ, वहां खाई बहुत गहरी होने के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन में काफी मशक्कत करनी पड़ी। रेस्क्यू टीम जब खाई में पहुंची तो कार सवार चार युवकों की तब तक मौत हो चुकी थी।

2 युवतियों ने अस्पताल में तोड़ा दम

कार समेत खाई में गिरी दो युवतियों को खाई से रेस्क्यू करके 108 एंबुलेंस के माध्यम से देहरादून हायर सेंटर भेजा गया, लेकिन उनको बचाया नहीं जा सका। चार युवकों की मौके पर ही मौत हो गई थी। उनके शव खाई से निकालकर मसूरी उप जिला चिकित्सालय भेजे गये।

मृतकों की शिनाख्त की जा रही

मसूरी पुलिस हादसे का शिकार हुए लोगों की पहचान करने की कोशिश कर रही है। बताया जा रहा है कि चार युवक और दो युवतियां देहरादून आईएमएस कॉलेज में पढ़ाई करते थे। ये लोग मसूरी घूमने के लिए आए थे। सुबह के समय देहरादून वापस लौटते समय चूनाखान के पास उनकी कार अनियंत्रित हो गई और गहरी खाई में गिर गई।

Related post

विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में रियल एस्टेट सेक्टर की होगी अहम भूमिका : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में रियल एस्टेट सेक्टर की…

Spread the loveविकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में रियल एस्टेट सेक्टर की होगी अहम भूमिका : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय मुख्यमंत्री क्रेडाई…
विदेशी पर्यटकों को आकर्षित कर रहा छत्तीसगढ़ का ग्रामीण पर्यटन मॉडल

विदेशी पर्यटकों को आकर्षित कर रहा छत्तीसगढ़ का ग्रामीण…

Spread the loveविदेशी पर्यटकों को आकर्षित कर रहा छत्तीसगढ़ का ग्रामीण पर्यटन मॉडल लमना विलेज स्टे में ब्रिटेन के अतिथियों ने…
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर उन्हें किया नमन

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती…

Spread the loveमुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर उन्हें किया नमन अंत्योदय के संकल्प के साथ समाज…