• 13/05/2024

महफूज नहीं बेटियां: मामा ने लूटी नाबालिग की अस्मत, 12 साल की बच्ची से भी दुष्कर्म

महफूज नहीं बेटियां: मामा ने लूटी नाबालिग की अस्मत, 12 साल की बच्ची से भी दुष्कर्म
Spread the love

मध्य प्रदेश में बेटियां महफूज नहीं है। ऐसा हम इसलिए कह रहे हैं क्योंकि 2 नाबालिगों के साथ फिर हैवानियत हुई है। ग्वालियर जिले में दो अलग-अलग घटनाओं में नाबालिग और 12 साल की मासूम के साथ दुराचार का मामला सामने आया है।

पहली घटना जिले के घाटीगांव थाना क्षेत्र की है। जहां लड़की के रिश्तेदार ने ही उसके माता-पिता की गैर मौजूदगी का फायदा उठाते हुए दुष्कर्म किया और लड़की को धमका कर फरार हो गया। जबकि दूसरी घटना बहोडापुर क्षेत्र की है। पुलिस ने दोनों ही मामलों में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है और एक आरोपी अभी भी फरार है।

कलयुगी मामा ने किया दुष्कर्म

घाटीगांव इलाके में रहने वाली एक 12 साल की लड़की अपने छोटे भाई के साथ घर में थी। लड़की के माता-पिता मजदूरी के लिए घर से बाहर गए हुए थे। इसी बीच लड़की का रिश्ते में मामा लगने वाला एक व्यक्ति घर आ गया और उसने लड़की को डरा धमकाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद लड़की को धमकाकर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी मामा को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया।

Related post

मन में बरसों से बसी थी रामलला के दर्शन की आस, साय सरकार की योजना से पूरा हुआ डोमन-पार्वती का सपना

मन में बरसों से बसी थी रामलला के दर्शन…

Spread the love00 कबीरधाम के दंपती ने विशेष ट्रेन से पहुंचकर किए रामलला और बाबा विश्वनाथ के दर्शन रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन…
गुरु-शिष्य का रिश्ता शर्मसार! स्कूल के शिक्षक ने 11वीं की छात्रा को बनाया हवस का शिकार, घटना सामने आते ही मचा हड़कंप…

गुरु-शिष्य का रिश्ता शर्मसार! स्कूल के शिक्षक ने 11वीं…

Spread the loveसूरजपुर। गुरु को हमारी संस्कृति में भगवान से ऊपर का दर्जा दिया जाता है। लेकिन इस युग में इस…
CG : लिव-इन पार्टनर की हत्या, सेप्टिक टैंक में छिपाया शव; ऐसे खुला खौफनाक राज…..

CG : लिव-इन पार्टनर की हत्या, सेप्टिक टैंक में…

Spread the loveकोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि एक युवक ने…