• 16/05/2024

आसमान से टूटा कहर, आकाशीय बिजली गिरने से 12 लोगों की मौत

आसमान से टूटा कहर, आकाशीय बिजली गिरने से 12 लोगों की मौत
Spread the love

मालदा पश्चिम बंगाल के मालदा जिले में गुरुवार को आसमान से बिजली गिरने से 12 लोगों की मौत हो गई। इस प्राकृतिक आपदा के कारण कई अन्य लोग घायल हो गए। जानकारी के मुताबिक मानसून शुरू होने से पहले ही जिले में दोपहर तेज आंधी के साथ बारिश शुरू हो गई।

मौसम के अचानक करवट लेते समय कई लोग घर से बाहर काम कर रहे थे। कई लोग तेज आंधी के वक्त आम के बागीचे में आम तोड़ रहे थे। इसी दौरान जिले के कई इलाकों में अचानक आसमानी आफत ने कई लोगों के अपनी चपेट में ले लिया। पहले खबर मिली कि, बिजली गिरने की वजह से 5 लोगों की मौत हुई है। हालांकि, बाद में मालूम हुआ कि, बिजली गिरने के कारण 12 लोगों की मौत हुई है।

बारिश से बचने के लिए पेड़ के नीचे बैठ गए थे लोग

बिजली गिरने की घटना पर स्थानीय युवक मंजीत मंडल ने बताया कि, वे लोग खेत में धान की कटाई कर रहे थे। हालांकि, तेज बारिश के कारण आगे धान की कटाई रूक गई। जिसके बाद कुछ लोग बारिश से बचने के लिए पेड़ के नीचे बैठ गए। इसी दौरान आसमान से बिजली गिरने से उनमें से कई लोगों की मौत हो गई।

इस विषय पर जिला मजिस्ट्रेट नितिन सिंघानिया ने कहा, बिजली गिरने के बाद हर ब्लॉक में जांच चल रही है। बिजली गिरने से कितने लोगों की मौत हुई, इस पर जिला मजिस्ट्रेट ने सही सही आंकड़े बताने में असमर्थता जताई। जानकारी के मुताबिक, मृतक के परिजनों को 2 लाख रुपये मुआवजा दिए जाने की बात कही गई है।

Related post

नशीले पदार्थों का प्रचार न करे कलाकार, स्टार वही है जो रोशनी फैलाए, अंधेरा नहीं: राष्ट्रपति

नशीले पदार्थों का प्रचार न करे कलाकार, स्टार वही…

Spread the love-72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह में भारतीय सिनेमा की उत्कृष्ट प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया -अनंत नाग को दादासाहेब…
मध्य प्रदेश आधुनिक तकनीक और निवेश के लिए देश का सबसे अनुकूल राज्य: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मध्य प्रदेश आधुनिक तकनीक और निवेश के लिए देश…

Spread the love मप्र के मुख्यमंत्री ने बेंगलुरु में टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन (टीएमजेड) ग्वालियर में निवेश के लिए निवेशकों से किया संवाद…
पेनकिलर, एंटीबायोटिक दवाओं के बेहिसाब इस्तेमाल करने वालों के लिए अलर्ट, केंद्रीय औषधि नियामक ने दी सलाह

पेनकिलर, एंटीबायोटिक दवाओं के बेहिसाब इस्तेमाल करने वालों के…

Spread the loveकेंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन (सीडीएससीओ) ने आम जनता, स्वास्थ्य क्षेत्र के पेशेवरों, दवा विक्रेताओं, खुदरा विक्रेताओं और अस्पतालों…