• 22/05/2024

मॉर्निंग वॉक पर निकली फैमिली हादसे का शिकार, पति-पत्नी की मौत…मौत को छूकर निकला मासूम 

मॉर्निंग वॉक पर निकली फैमिली हादसे का शिकार, पति-पत्नी की मौत…मौत को छूकर निकला मासूम 
Spread the love

मॉर्निंग वॉक पर निकली फैमिली हादसे का शिकार हो गई। पति-पत्नी को ट्रैक्टर ने कुचल दिया। महिला के हाथ में छोटा बच्चा था, जो हादसे के वक्त दूर जाकर गिरा। मासूम की जान बच गई है।

जानकारी के मुताबिक घटना सुबह 6 बजे के आसपास की है। नंदिनी बाईपास पर आशा स्टूडियो के संचालक निमंत साहू अपनी पत्नी प्रीति साहू और नाती के साथ मॉर्निंग वॉक पर निकले थे। इसी दौरान खाद से लदी ट्रैक्टर ट्रॉली सड़क से गुजर रही थी। तभी ट्रैक्टर और ट्रॉली को जोड़ने वाला ज्वाइंटर निकल गया, जिससे ट्रैक्टर ने अपना संतुलन खो दिया और सड़क किनारे चल रहे दंपति को कुचल दिया।

हादसे में पति पत्नी दोनों गंभीर घायल हो गए। महिला की मौके पर मौत हो गई। पति को गंभीर हालत में अहिवारा के शासकीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान पति ने भी दम तोड़ दिया। घटना के दौरान महिला के हाथ में छोटा बच्चा भी था लेकिन टक्कर लगने के बाद वह दूर जा गिरा जिससे उसकी जान बच गई। फिलहाल ट्रैक्टर चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Related post

स्मार्ट मीटर से पारदर्शी बिजली व्यवस्था, सूर्यघर योजना से उपभोक्ताओं को दोहरा लाभ

स्मार्ट मीटर से पारदर्शी बिजली व्यवस्था, सूर्यघर योजना से…

Spread the loveस्मार्ट मीटर से पारदर्शी बिजली व्यवस्था, सूर्यघर योजना से उपभोक्ताओं को दोहरा लाभ – मासिक खपत के आंकड़ों में…

सत्य, अहिंसा और सादगी के आदर्श हमें राष्ट्रसेवा की…

Spread the loveसत्य, अहिंसा और सादगी के आदर्श हमें राष्ट्रसेवा की प्रेरणा देते रहेंगे : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय मुख्यमंत्री ने…
मुख्यमंत्री नौनिहाल छात्रवृत्ति योजना बनी श्रमिक परिवार का सहारा, बच्चों की पढ़ाई की राह हुई आसान

मुख्यमंत्री नौनिहाल छात्रवृत्ति योजना बनी श्रमिक परिवार का सहारा,…

Spread the loveरायपुर- मेहनत-मजदूरी से परिवार चलाने वाले श्रमिकों के लिए बच्चों की अच्छी शिक्षा का खर्च कई बार बड़ी चुनौती…