• 24/05/2024

उधार नहीं चुका पाया तो बैंक कर्मी की कर दी हत्या! पुलिस ने तीन युवकों को हिरासत में लिया…

उधार नहीं चुका पाया तो बैंक कर्मी की कर दी हत्या! पुलिस ने तीन युवकों को हिरासत में लिया…
Spread the love

बिछड़ौद के बैंक में काम करने वाले एक युवक की अज्ञात लोगों ने पत्थर से सिर कुचलकर हत्या कर दी। सुबह उसकी लाश मिलने के बाद गांव में सनसनी फैल गई और पुलिस तथा एफएसएल की टीम ने जाँच शुरु की थी। पुलिस ने गाँव के ही तीन लोगों को हिरासत में लिया जिन्होंने हत्या करना कबूल कर लिया।

आरोपियों ने पैसों के लेन देन के विवाद में उसे जान से मार दिया। मामले का दोपहर में खुलासा किया गया।एसपी संदीप शर्मा ने बताया कि कल सुबह बिछड़ौद के समीप सूलिया रोड पर एक युवक की खून से लथपथ लाश बरामद हुई। मौके पर जाकर पुलिस ने देखा तो युवक की लाश पड़ी थी और उसका सिर पत्थर से कुचल हुआ था। समीप ही खून से सना पत्थर भी बरामद हुआ था। एफएसएल पार्टी ने मौके पर जाकर जाँच कर ली थी।

पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान लाखन राठौर उम्र 30 साल निवासी बिछड़ौद के रूप में हुई।और वह बिछड़ौद के यूको बैंक में काम करता था। परिजनों ने घटना के बाद चक्काजाम कर दिया और हत्या का आरोप लगाते हुए कहा कि पैसों के लेन-देन के चलते उसे मारा गया है। इस आधार पर पुलिस ने गांव में पूछताछ की तो पता चला कि यहीं रहने वाले तीन लोगों से पैसों की बात पर उसका विवाद चल रहा था।

पुलिस ने शाम को तीनों को हिरासत में लिया और पूछताछ की तो आरोपियों ने उसकी हत्या करना कबूल कर लिया। आरोपियों ने बताया कि मृतक उनका दोस्त था और 2 लाख रुपए उनसे मांग रहा था और इसी विवाद के चलते उन्होंने परसों रात उसे मौत के घाट उतार दिया था। पुलिस ने दोपहर में पत्रकार वार्ता लेकर वारदात का खुलासा कर दिया।

Related post

लोक निर्माण विभाग राज्य का ग्रोथ इंजन, विभाग पर अधोसंरचना विकसित करने की अहम जिम्मेदारी – साव

लोक निर्माण विभाग राज्य का ग्रोथ इंजन, विभाग पर…

Spread the loveउप मुख्यमंत्री ने की लोक निर्माण विभाग के कार्यों की समीक्षा  निर्माण कार्यों की गहन मॉनिटरिंग और निरीक्षण के…
श्रम मंत्री की बैठक में बड़ा फैसला- असंगठित श्रमिकों के लिए बनेंगी नई योजनाएं

श्रम मंत्री की बैठक में बड़ा फैसला- असंगठित श्रमिकों…

Spread the loveई-रिक्शा सहायता का अनुदान बढ़ाकर हुआ एक लाख किया रायपुर। छत्तीसगढ़ के असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों के सामाजिक सुरक्षा…
सुशासन, विकास और जनकल्याण ही हमारी सरकार की पहचान है – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

सुशासन, विकास और जनकल्याण ही हमारी सरकार की पहचान…

Spread the love आरंग विधानसभा के विकास को मिली नई गति, 128 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों की सौगात…